Advertisement

Viral Video: लहंगा-चोली पहन हरियाणवी गाने पर छोरे ने किया कातिलाना डांस, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Boy Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर एक लड़के का डांस वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स उसकी अदाओं की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. दरअसल लड़के ने लहंगा-चोली में फुल मेकअप के साथ कातिलाना डांस मूव्स किए हैं. 

Viral Video: लहंगा-चोली पहन हरियाणवी गाने पर छोरे ने किया कातिलाना डांस, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Viral Dance 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर अक्सर डांस वीडियो वायरल हो जाते हैं लेकिन इस बार एक हरियाणवी गाने पर लड़के का डांस सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल इस लड़के की कातिलाना अदाएं और डांस मूव्स बेहद कातिलाना हैं.  एक लड़का लहंगा-चोली पहनकर हरियाणवी गाने पर जबरदस्त लटके-झटके दिखा रहा है. उसके ड्रेसिंग सेंस से लेकर, मेकअप और एक्सप्रेशन तक सब कुछ अपनी जगह पर बिल्कुल परफेक्ट है. लड़के का मेकअप और डांस देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि यह लड़का है. डांस करने वाले यूजर का नाम नंद गोपाल बताया जा रहा है. इस शख्स के लड़कियों की पोशाक और मेकअप में ऐसे कुछ और डांस वीडियो भी देखे गए हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. 

नंद गोपाल नाम के यूजर को अक्सर महिलाओं के कपड़ों में अलग-अलग वीडियो बनाते हुए देखा जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया जा चुका है. यूजर्स एक्प्रेशन और मूव्स की खूब तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो नंद गोपाल को डांस क्लास चलाने की सलाह दी है तो किसी ने फिल्मों में काम करने का सुझाव दिया है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि डांस करते हुए उन्हें भी पूरा मजा आ रहा है और इसे खूब पसंद कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: कुकर वाली कॉफी कभी पी है क्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की भरमार 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की भरमार आ गई है. एक यूजर ने डांस की तारीफ करते हुए लिखा कि इस एक्सप्रेशन के साथ कोई और लड़की भी ऐसा डांस नहीं कर सकती है. दूसरी ओर एक और यूजर ने लिखा कि भाई का किया शानदार डांस है, ऐसा लग रहा है कि कोई लड़की ही डांस कर रही है. डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. कुछ दिनों पहले दिल्ली मेट्रो में एक लड़के के डांस का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था. 

मैं डीजे पर मटकूंगी पर किया धांसू डांस 
हरियाणवी गाने मैं डीजे पर मटकूंगी पर गजब लटके-झटकों के साथ नंद गोपाल ने डांस किया है. इस दौरान उनके हाव-भाव और अदाएं देखकर कोई नहीं कह सकता है कि डांस लड़की ने नहीं बल्कि लड़के ने किया है. बता दें कि यह काफी लोकप्रिय हरियाणवी गाना है और अब तक इस पर कई और मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने भी परफॉर्म किया है. यूजर्स का इस डांस वीडियो ने पूरा मनोरंजन जरूर किया है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: 'मैं आपकी बात सुनूंगा, नीचे उतर आओ बेटी' पीएम मोदी ने टॉवर पर चढ़ी लड़की को यूं समझाया 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement