Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PBKS vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की चौथी जीत, पंजाब किंग्स के खिलाफ फिर चमके राहुल तेवतिया

Punjab vs Gujarat IPL 2024 Highlights: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को लो-स्कोरिंग मुकाबले में 3 विकेट से हराया. राहुल तेवतिया ने एक बार फिर पंजाब से छीनी जीत.

Latest News
PBKS vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की चौथी जीत, पंजाब किंग्स के खिलाफ फिर चमके राहुल तेवतिया

राहुल तेवतिया ने मैच विजयी पारी खेली.

Add DNA as a Preferred Source

राहुल तेवतिया ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ एक बार फिर मैच विजयी पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को लो-स्कोरिंग मुकाबले में 3 विकेट से जीत दिला दी. सुपर संडे के दूसरे मैच में पंजाब ने 142 रन बनाए थे. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन मिडिल ओवरों में उनकी पारी लड़खड़ा गई. 'आइसमैन' तेवतिया ने 200 के स्ट्राइक रेट से 36 रन ठोक अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. उन्होंने 18 गेंद की अपनी पारी में 7 चौके लगाए.


ये भी पढ़ें: IPL 2024 से बाहर हो गई RCB? जानिए प्लेऑफ के क्या हैं समीकरण 


गुजरात के स्पिनरों के पंजाबी मुंडे हुए ढेर

मुल्लांपुर में खेले गए सीजन के 37वें मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. कार्यवाहक कप्तान सैम करन और प्रभसिमरन सिंह ने उन्हें धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने 5.3 ओवर में 52 रन की पार्टनरशिप की. मोहित शर्मा ने प्रभसिमरन को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा. प्रभसिमरन ने 21 गेंद में 3 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से धुआंधार 35 रन बनाए. इसके बाद गुजरात की स्पिन तिकड़ी ने अपनी फिरकी पर पंजाब के बल्लेबाजों को खूब नचाया.

नूर अहमद, राशिद खान और साई किशोर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पंजाब का स्कोर 99 पर 7 कर दिया. हरप्रीत बराड़ ने निचले क्रम में आकर 12 गेंद में 29 रन ठोक अपनी टीम की लाज बचाई, जिससे पीबीकेएस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका. साई किशोर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वहीं नूर को दो और राशिद को एक सफलता मिली. मोहित शर्मा ने 2 विकेट झटके. शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की तूफानी जोड़ी आज फ्लॉप रही.

तेवतिया ने पंजाब को फिर किया परेशान

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने ऋद्धिमान साहा (13) का विकेट चौथे ओवर में ही गंवा दिया. कप्तान शुभमन गिल और इम्पैक्ट सब के रूप में उतरे साई सुदर्शन ने गुजरात का स्कोर 50 के पार पहुंचाया, लेकिन वे तेजी से रन बटोरने में नाकाम रहे. गिल (29 गेंद में 35) गियर बदलने के प्रयास में लियम लिविंगस्टोन का शिकार हुए. लिविंगस्टोन ने इसके बाद डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड कर गुजरात को बैकफुट पर धकेल दिया. सुदर्शन (34 गेंद में 31) और अजमतउल्लाह ओमरजई भी लगातार ओवरों में पवेलियन लौटे.

ऐसा लग रहा था कि मुकाबला गुजरात के हाथ से निकल रहा है. लेकिन तेवतिया ने शाहरुख खान के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 17 गेंद में 35 रन की पार्टनरशिप कर मैच निकाल दिया. आईपीएल में वह कई बार पंजाब के खिलाफ ऐसा कर चुके हैं. आईपीएल 2020 में राजस्थान से खेलते हुए उन्होंने पीबीकेएस के जबड़े से जीत छीन ली थी. पंजाब के खिलाफ कुछ ऐसा ही उन्होंने गुजरात की जर्सी में साल 2022 में किया था.

इस सीजन गुजरात की यह 8 मैचों में चौथी रही. टीम 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. उनके खाते में 8 मैचों में सिर्फ दो ही जीत है.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement