Advertisement

शैलेश लोढा एक साल बाद बताई Taarak Mehta छोड़ने की असली वजह, बोले 'बात पैसों की नहीं थी'

Shailesh Lodha ने बताया है कि उन्होंने Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah आखिर क्यों छोड़ा. उन्होंने Asit Modi के बर्ताव पर शॉकिंग खुलासे किए हैं.

Latest News
शैलेश लोढा एक साल बाद बताई Taarak Mehta छोड़ने की असली वजह, बोले 'बात पैसों की नहीं थी'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Shailesh Lodha, Jethalal: तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार शैलेश लोढ़ा और जेठालाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में बना रहता है. इस शो के कंटेंट से ज्यादा इससे जुड़े विवादों को लेकर चर्चाएं होती हैं. वहीं, एक बार फिर से TMKOC कुछ ऐसी ही वजहों से सुर्खियों में आ गया है. एक साल पहले ही शो छोड़ चुके शैलेश लोढा (Shailesh Lodha) ने इसके मेकर्स पर फीस ना चुकाने का आरोप लगया था. मामला कोर्ट तक पहुंचा और शैलेश केस जीत गए. वहीं, अब शैलेश ने एक बार फिर से TMKOC के मेकर्स पर हमला बोला है.

शैलेश ने जब शो छोड़ा तब तरह- तरह की बातें हुई थीं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शैलेश और शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का भयानक झगड़ा हो गया था. इसलिए 'मेहता साहब' शो छोड़कर चले गए. हाल ही में शैलेश ने यूट्यूब पर दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर शो पर हुआ क्या था? उन्होंने कहा है कि पैसे की वजह से उन्होंने शो नहीं छोड़ा था बल्कि असित मोदी का बुरा बर्ताव था. 'मेहता साहब' का प्रोड्यूसर्स के साथ बवाल तब हुआ था जब उन्होंने तारक मेहता में रहते हुए उसी चैनल पर आने वाले एक दूसरे शो 'गुड नाइट इंडिया' में गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ें- TMKOC में हुई 'नए टप्पू' की गर्लफ्रेंड की एंट्री, बहू को देख ऐसा रहा Jethalaal और चंपक चाचा का रिएक्शन

असित मोदी को जब ये पता चला तो उन्होंने शैलेश को फोन पर बुरा भला सुनाना शुरू कर दिया. शैलेश ने बताया कि असित शूटिंग के दौरान सेट पर सभी को 'अपना नौकर' कह चुके थे. शैलेश का कहना है कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची और इसीलिए उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने का फैसला कर लिया. बता दें कि असित मोदी पर इससे पहले शो के कई एक्टर्स और डायरेक्टर बदतमीजी का आरोप लगा चुके हैं और असित इन सभी आरोपों से पल्ला छाड़ते दिखाई दिए हैं.

यह भी पढ़ें- TMKOC: दुल्हनिया संग कॉक्टेल पार्टी में नजर आए 'मेहता साहब', तस्वीरें हुईं वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement