Advertisement

सतीश पुनिया को इंचार्ज बेंगलुरू मेयर चुनाव, राम माधव बेंगलुरू मेयर चुनाव के प्रभारी, विनोद तावड़े केरल के चुनाव प्रभारी बनाए गए, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा फैसला, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी बने विनोद तावड़े, संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे | BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज बैठक बुलाई, BJP कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक होगी | भारत ने राजनयिकों परिवारों को वापस बुलाया, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव, भारतीय उच्चायोग ढाका में काम करता रहेगा | ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव बढ़ा, हमें ग्रीनलैंड की आवश्यकता- डोनाल्ड ट्रंप, ग्रीनलैंड में ट्रंप के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे, हमारा देश बिकाऊ नहीं, के नारे लगाए गए

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दुल्हनिया संग कॉक्टेल पार्टी में जश्न मनाते नजर आए 'मेहता साहब', तस्वीरें हुईं वायरल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 'मेहता साहब' यानी Sachin Shoff जल्द ही दूसरी बार शादी करने वाले हैं. उनकी कॉकटेल पार्टी की फोटो वायरल हो रही हैं.

Latest News
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दुल्हनिया संग कॉक्टेल पार्टी में जश्न मनाते नजर आए 'मेहता साहब', तस्वीरें हुईं वायरल

Sachin Shroff

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka ooltah chashmah) में मेहता साहब (Mehta Sahab) का किरदार निभाने वाले एक्टर सचिन श्रॉफ (Sachin Shroff) फिर से शादी करने वाले हैं. अपनी शादी से पहले, उन्होंने एक शानदार कॉकटेल पार्टी (Cocktail Party) रखी, जहां उनके साथ उनकी होने वाली पत्नी चांदनी नजर आईं. साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा और गुम है किसी के प्यार शो (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) के कई एक्टर्स इस पार्टी में शामिल हुए.

सचिन श्रॉफ की ये कॉकटेल पार्टी मुंबई में हुई जिसमें टीवी जगत के कई फेमस चेहरे शामिल हुए. फोटो में साफ देखा जा सकता है कि सचिन श्रॉफ दूसरी बार शादी में बंधने के लिए काफी खुश हैं. काफी समय तक अपनी होने वाली दुल्हन की पहचान दुनिया से छुपाने के बाद आखिरकार अब उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हुई हैं.

sachin shroff

सचिन श्रॉफ और उनकी होने वाली दुल्हनिया ने पार्टी में मेहमानों का स्वागत किया और फिर मस्ती करते नजर आए. सचिन की होने वाली पत्नी ने गोल्डन कलर का गाउन पहना था, जबकि सचिन अपने थ्री-पीस सूट में डैपर दिखे.

sachin shroff

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 50 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे नए तारक मेहता, कौन हैं सीक्रेट दुल्हन?

सचिन श्रॉफ की इस पार्टी में जेनिफर मिस्त्री, अंबिका रंजनकर और सुनयना फोजदार के साथ 'तप्पू सेना', पलक सिंधवानी, कुश शाह, समय शाह और नितीश भलूनी को देख गया. इसके अलावा, यश पंडित, स्नेहा भावसार, किशोर शहाणे, शीतल मौलिक, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी पार्टी में मौजूद रहे.

sachin shroff

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोगों को नहीं पसंद आए नए 'मेहता साहब', किए ऐसे कमेंट्स

Bigg Boss 5 की विनर और टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं पहली वाइफ

सचिन श्रॉफ ने टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से 15 फरवरी, 2009 को जयपुर में शादी की थी. साल 2013 को वो एक बच्ची के पेरेंट्स बने जिसका नाम समायरा है. हालांकि शादी के 9 साल बाद, जूही और सचिन ने तलाक ले लिया. उसके बाद जूही को उनकी बेटी की कस्टडी मिल गई. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement