Advertisement

फ्री में कैसे देखें Shah Rukh Khan की फिल्म Dunki, एक्टर खुद खोल दिया बड़ा सीक्रेट

Shah Rukh Khan ने अपने फैंस को अपकमिंग फिल्म Dunki फ्री में देखने का मजेदार तरीका बता दिया है.

Latest News
फ्री में कैसे देखें Shah Rukh Khan की फिल्म Dunki, एक्टर खुद खोल दिया बड़ा सीक्रेट

Shah Rukh Khan Film Dunki: शाहरुख खान फिल्म डंकी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'डंकी' (Dunki) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं और जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट करीब आ रही है शाहरुख खान कई तरह से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. उन्होंने हाल ही में फैंस से सीधा बात करने के लिए #AskSRK सेशन रखा, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के आड़े-टेढ़े सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने एक को फ्री में टिकट (Free Ticket) खरीदने की ट्रिक भी बता डाली.

दरअसल, शाहरुख खान से एक फैन ने X पर टैग करते हुए सवाल पूछा कि 'थिएटर में जाने के लिए कोई डंकी वाला तरीका है क्या (गैरकानूनी बिना टिकट) हाहा'. इस पर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने पोस्ट में लिखा- 'मैं जब यंग था और फिल्में देखने का मन होता था तब प्रोजेक्टर वाले को पटा लिया करता था. ऐसा करने की कोशिश करो.. ये काम आ सकता है लेकिन किसी को बताना नहीं कि मैंने तुम्हें ये बताया है. ये हमारा सीक्रेट है. #Dunki'. यहां देखें शाहरुख खान का ये मजेदार पोस्ट- ये भी पढ़ें-  Shah Rukh Khan को है जान का खतरा? किंग खान को मिली Y+ सिक्योरिटी

शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' के जरिए पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ काम करते दिखाई देंगे. ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में कुछ दोस्तों की कहानी सुनाई जाएगी जो लंदन जाने के सपने देखते हैं लेकिन उन्हें वहां पहुंचने का कोई लीगल तरीका नहीं मिलता और उन्हें एक खतरनाक रास्ते से सपना पूरा करने जाना पड़ता है. इस रास्ते में लोगों को मार जानवरों की तरह मार दिया जाता है. 2023 में शाहरुख की ये तीसरी फिल्म है. माना जा रहा है कि ये फिल्म शाहरुख खान की तीसरी सुपरहिट मूवी होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement