चुनाव
Goa Election: ओपिनियन पोल के अनुसार, गोवा में भाजपा को 31 फीसदी, कांग्रेस को 29 फीसदी और AAP को 11 फीसदी वोट मिलने के अनुमान है.
डीएनए हिंदी: गोवा में अगले महीने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. गोवा चुनाव से पहले Zee News और DesignBoxed ने मिलकर सर्वे किया है. इस सर्वे का सैंपल साइज 6 हजार है और इसका मार्जिन ऑफ एरर 4% है. गोवा में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. आइए आपको बताते हैं Zee News और DesignBoxed के ओपिनियन पोल में किसकी सरकार बनती नजर आ रही है.
किसे मिलेंगे कितने फीसदी वोट
पिछले विधानसभा चुनाव में गोवा में भाजपा को 33 फीसदी वोट मिले थे. कांग्रेस पार्टी को 28 फीसदी और अन्य दलों को 39 फीसदी थी. Zee News-DesignBoxed ओपिनियन पोल के अनुसार, इस बार गोवा में भाजपा को 2 फीसदी वोट का नुकसान हो सकता है जबकि कांग्रेस को 1 फीसदी वोट का फायदा हो सकता है.
पढ़ें- UP Election: Congress के 7 में से 4 विधायकों ने छोड़ा साथ, जानिए क्या है पार्टी का प्लान
ओपिनियन पोल के अनुसार, गोवा में भाजपा को 31 फीसदी, कांग्रेस को 29 फीसदी और AAP को 11 फीसदी वोट मिलने के अनुमान है. इसके अलावा अन्य दलों को 29 फीसदी वोट मिल सकता है.

किसे कितनी सीटें
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 13, कांग्रेस को 17 और अन्य दलों को 10 सीटें मिली थीं. ओपिनियन पोल के अनुसार, इस बार गोवा में कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है. गोवा में इसबार भाजपा की सीटें बढ़ सकती हैं. गोवा में भाजपा को 15 से 19 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 14 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है. गोवा में पिछली बार AAP का खाता नहीं खुला था. ओपिनियन पोल के अनुसार, गोवा में इस बार AAP को 0 से 2 के बीच सीटें मिल सकती हैं.
पढ़ें- UP Election 2022: पलायन, मुगल, RLD पर नरम... जाट वोट साधने के लिए अमित शाह का खास प्लान

क्या है VVIP सीटों का हाल