Advertisement

Vikram Vedha: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, नए पोस्टर में दिखा धांसू एक्शन

Vikram Vedha इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. नए पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का भी ऐलान किया गया है.

Latest News
Vikram Vedha: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, नए पोस्टर में दिखा धांसू एक्शन

Vikram Vedha : विक्रम वेधा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रविवार को फिल्म के निर्माताओं ने सैफ और ऋतिक की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा की. उन्होंने अनसीन पोस्टर की को फैंस के बीच शेयर किया, जिसमें दोनों स्टार धांसू एक्शन में नजर आ रहे हैं. पोस्टर को साझा करते हुए, ऋतिक रोशन ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का खुलासा किया. उन्होंने लिखा, "इस बार सिर्फ मज़ा ही नहीं, ताज्जुब भी होगा! विक्रम वेधा का ट्रेलर 8 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म 30 सितंबर 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 

विक्रम वेधा के सभी फैंस इस बारे में जानना चाहते थे आखिर फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर को कब रिलीज किया जाएगा. तो फैंस को 8 सितंबर गुरुवार तक इसका इंतजार करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें: Brahmastra के रिलीज होने से 10 दिन पहले अयान मुखर्जी हुए Nervous, कह डाली दिल की बात

यहां देखें ऋतिक रोशन का पोस्ट

पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी विक्रम वेधा का नया पोस्टर वास्तव में फिल्म में दिखाए जाने वाले एक्शन की छाप छोड़ता है. पोस्टर में पहली बार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को एक ही फ्रेम में देखा गया जो शानदार था. इसके अलावा, पोस्टर उस धमाकेदार एक्शन के बारे में बहुत कुछ कहता है जिसके दर्शक स्क्रीन पर देखने वाले हैं. एक तरफ ऋतिक का बंदूक पकड़ने का स्टाइल दूसरी ओर सैफ एक पुलिस वाले के अवतार में देख कर फैंस काफी उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें - RRR, KGF 2 और रणबीर कपूर की फिल्म Brahmastra में रिलीज से पहले किसने बाजी मारी? जानिए क्या है मामला

विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स और जियो स्टूडियोज की तरफ से प्रोड्यूस की जा रही है. यह फिल्म पुष्कर और गायत्री की तरफ से डायरेक्ट और भूषण कुमार और एस. शशिकांत और रिलायंस एंटरटेनमेंट की तरफ से बनाई जा रही है. विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को देश विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement