Advertisement

RRR, KGF 2 और रणबीर कपूर की फिल्म Brahmastra में रिलीज से पहले किसने बाजी मारी? जानिए क्या है मामला

ब्रह्मास्त्र (Brahmastra ) बॉलीवुड के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी, लेकिन यह साउथ की दोनों ब्लॉकबस्टर RRR-KGF 2 से स्क्रीन काउंट के मामले में कम है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म को 8 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा.

Latest News
RRR, KGF 2 और रणबीर कपूर की फिल्म Brahmastra में रिलीज से पहले किसने बाजी मारी? जानिए क्या है मामला

 

KGF 2, RRR और ब्रह्मास्त्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है. फिल्म के स्टार रिलीज से पहले प्रमोशन में जुट गए हैं. फिल्म के बॉयकॉट ट्रेंड के बीच एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है. वहीं स्क्रीन काउंट की बात करें तो यह इस साल रिलीज हुई किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी होने वाली है, क्योंकि इस फिल्म को सीधे केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) और आरआरआर (RRR) से टक्कर मिलने वाली है. क्या स्क्रीन काउंट की रेस में ब्रह्मास्त्र इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ पाएगी? यश की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर और एसएस राजामौली की शानदार फिल्म आरआरआर ऑल टाइम इंडियन ब्लॉकबस्टर रही हैं. दोनों लगभग एक महीने के गैप के साथ रिलीज की गई, इन फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस और ग्लोबली रिकॉर्ड तोड़ दिए. रिलीज से पहले ही इन फिल्मों का बज्ज क्रिएट हो गया था और इन्हें 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया.

ये भी पढ़ें - पवन कल्याण और महेश बाबू के बीच टक्कर में किसने मारी बाजी? स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में मचा था कोहराम

अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी, लेकिन यह साउथ की दोनों ब्लॉकबस्टर से स्क्रीन काउंट के मामले में कम है. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ग्लोबली पर 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर स्क्रीन काउंट की पुष्टि नहीं हुई है.

वहीं बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट - 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के बारे में तो यह इस महीने रिलीज हो रही है. 9 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म के एडवांस बुकिंग एक आंकड़े फिल्म निर्माताओं को खुश कर सकते हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं. 

फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से किया जा रहा है. शुक्रवार को टीम ब्रह्मास्त्र ने हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर चीफ गेस्ट के रूप में आने वाले थे. सुरक्षा कारणों से इस इवेंट को रद्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें - आलिया भट्ट की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से कृति सैनन को धोना पड़ा था हाथ

बाद में, फिल्म की टीम ने शहर के एक होटल में एक अनौपचारिक सेटिंग में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां ब्रह्मास्त्र के कलाकार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नागार्जुन अक्किनेनी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में एसएस राजामौली भी मौजूद थे. राजामौली दक्षिण भारत में फिल्म को डिस्ट्रिब्यूट कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जूनियर एनटीआर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी तारीफ की और उनके आने वाले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement