Advertisement

Chhava के सेट से लीक हुआ Vicky Kaushal का धांसू First Look, बॉलीवुड का 'संभाजी' देख फैंस हुए क्रेजी

Vicky Kaushal की फिल्म Chhava के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें विक्की, छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे के रोल में धांसू दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Chhava के सेट से लीक हुआ Vicky Kaushal का धांसू First Look, बॉलीवुड का 'संभाजी' देख फैंस हुए क्रेजी

Vicky Kaushal First Look From Film Chhava: विक्की कौशल फिल्म छावा का फर्स्ट लुक

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. इस बीच एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एक आने वाली फिल्म 'छावा' (Chhava) को लेकर खूब बातें शुरू हो गई हैं. इस फिल्म में विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे का रोल निभाते दिखाई देंगे, जिसकी इन दिनों टिंग चल रही है. हाल ही में 'छावा' के सेट से विक्की की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं. इन फोटोज में एक्टर का फर्स्ट लुक (Vicky Kaushal Chhava First Look) दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों को देखकर फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर ही पहुंच गई है.

'सैम बहादुर' में शानदार काम के लिए तारीफें पाने के बाद अब विक्की कौशल एक बार फिर से फैंस और क्रिटिक्स को इंप्रेस करने की तैयारी कर रहे हैं. वो डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर के साथ मिलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं और इस फिल्म का नाम 'छावा' रखा गया है. इन दिनों मूवी की शूटिंग चल रही है और हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई, इन तस्वीरों में विक्की, संभाजी के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ लंबे बालों वाले लुक में नजर आए हैं. रुद्राक्ष की माला पहनाकर विक्की को मराठा योद्धा का लुक दिया गया है.


ये भी पढ़ें- Tripti Dimri अब देंगी Bad News, वायरल हुआ Vicky Kaushal और Ammy Virk संग ये वीडियो


विक्की का ये लुक फैंस को बहुत पसंद आया है और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. बता दें कि ये मूवी साल दिसंबर महीने में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. 'छावा' में विक्की कौशल के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. 'सैम बहादुर' में ताबड़तोड़ तारीफें बटोर चुके विक्की 'छावा' के अलावा भी विक्की 'सिंघम अगेन' और 'लुका छुपी 2' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं. यही नहीं विक्की अगली बड़ी फिल्म 'बैड न्यूज' में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement