बॉलीवुड
Animal फेम एक्ट्रेस Tripti Dimri की अगली फिल्म भी फाइनल हो गई है. Vicky Kaushal और Ammy Virk संग उनकी फिल्म का पहला लुक वायरल हो रहा है.
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. इस बीच 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की एक नई फिल्म चर्चाओं में आ गई है. इस अपकमिंग फिल्म में तृप्ति, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एमी विर्क (Ammy Virk) के साथ नजर आने वाली हैं. तृप्ति ने इस फिल्म का टाइटल अनाउंस करते हुए फर्स्ट लुक साझा कर दिया है. ये फिल्म 'गुड न्यूज' के मेकर्स तैयार कर रहे हैं और इसका टाइटल है 'बैड न्यूज' (Film Bad News), जिसमें तृप्ति डिमरी दो विक्की और एमी के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं. इस फिल्म से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है.
तृप्ति ने फिल्म 'एनिमल' के बोल्ड सीन की वजह से सोशल मीडिया पर महीनों तक चर्चाओं में रही थीं. वहीं, अब वो अपनी नई फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर ट्रेंड हो रही हैं. इस फिल्म में वो पहली बार विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. इस फिल्म का टाइटल अनाउंस करते हुए फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. जिसमें तीनों स्टार्स की कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. वीडियो को देखकर मालूम होता है कि फिल्म किसी लव ट्रायएंगल में ट्विस्ट की कहानी है. यहां देखें वायरल हो रहा 'बैड न्यूज' का फर्स्ट लुक-
ये भी पढ़ें- टेनिस प्लेयर बनना चाहती थीं Tripti Dimri, जानें कैसे रातोंरात बनी बॉलीवुड की 'भाभी 2'
इस फिल्म को अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' बनाने वाले मेकर्स ने तैयार किया है और ये फिल्म भी आईवीएफ तकनीकि से जुड़ी कहानी दिखाने वाली है. फिल्म में दो हीरो और एक एक्ट्रेस है तो इसमें लव ट्रायएंगल का मामला भी हो सकता है. ये मूवी इसी साल 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि 'ब्रेकिंग न्यूज: ये बैड न्यूज है. इसके लिए आप कभी तैयार नहीं हो सकते क्योंकि हम भी तैयार नहीं थे'.