Advertisement

मोहम्मद शमी की परफॉर्मेंस देख पत्नी का दिल हुआ 'हसीन', बोलीं 'मुझे देखकर जरा मुस्कुरा दो'

Hasin Jahan Video Viral: हसीन जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह एक के बाद एक सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रही हैं.

मोहम्मद शमी की परफॉर्मेंस देख पत्नी का दिल हुआ 'हसीन', बोलीं 'मुझे देखकर जरा मुस्कुरा दो'

mohammed shami and wife hasin jahan,

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में मोहम्मद शमी शानदार परफॉर्म में चल रहे हैं. उनकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत विरोधी टीम पस्त नजर आ रही है. सेमीफाइनल मुकाबले में शमी ने 7 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया. विश्व कप में उनकी शानदार परफॉर्मेंस देखकर उनकी पत्नी हसीन जहां का दिल भी पिघलने लगा है. जिस शमी के खिलाफ उन्होंने घरेलू हिंसा और मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. उन्हीं से अब मुस्कुरा देने की बात कह रही हैं.

दरअसल, हसीन जहां ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें वह लता मंगेशकर के गाने 'मुझे देखकर जरा मुस्कुरा दो' पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं. हसीन जहां के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मोहम्मद शमी के फैंस टूट पड़े. एक यूजर ने लिखा, 'शमी भाई अब नहीं पिघलेंगे, वह तमुसे खफा हैं. मुझे पता है शमी भाई भी यही गाना गाकर आपको मनाते थे.'

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: फाइनल मैच के दौरान अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का

हसीन जहां के वीडियो पर यूजर ने दिए रिएक्शन
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शादी के बाद आपने शमी भाई की कदर नहीं की. आज उनकी दुनिया में तारीफ हो रही है तो आप उन्हें लुभाने की कोशिश कर रही हैं.' एक अन्य ने लिखा 'अब जिंदगी भर आप अकेली मुस्कुराती रहो. वह अब लौटकर नहीं आने वाले.' 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हसीन जहां
गौरतलब है कि हसीन जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं. वह एक के बाद एक सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने 'तेरे नाम से ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे' गाने पर रील बनाई थी. इसपर भी शमी के फैंस ने हसीन जहां की जमकर खिंचाई की थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement