Advertisement

Sri lanka: पेट्रोल पंप के बाहर लगी लंबी लाइनें, इंतजार में खड़े 2 लोगों की मौत

श्रीलंका इन दिनों ईंधन की किल्लत से जूझ रहा है. पेट्रोल जमा करने के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है.

Sri lanka: पेट्रोल पंप के बाहर लगी लंबी लाइनें, इंतजार में खड़े 2 लोगों की मौत

long Que at Petrol Pump in Sri Lanka

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: श्रीलंका में इन दिनों फ्यूल की काफी किल्लत चल रही है. हालात ये हैं कि पेट्रोल पंपों के बाहर लोगों को घंटों तक लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. इन हालातों के बीच बुरी खबर यह है कि घंटों तक पेट्रोल भरवाने की इस लाइन में खड़े रहने की वजह से दो बुजुर्गों की मौत हो गई. रविवार को ही आधिकारिक स्तर पर इसकी जानकारी दी गई.

6 घंटे से खड़े थे लाइन में
कोलंबो पुलिस के अनुसार मध्य कांडी जिले और कोलंबो के उपनगरीय क्षेत्र में शनिवार को करीब 70 साल की उम्र के दो बुजुर्गों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक दोनों करीब 6 घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. लंबी लाइन में घंटों तक खड़े रहने के अलावा श्रीलंका में इन दिनों पड़ रही भयंकर गर्मी को भी उनकी मौत की वजह माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  ये हैं होली के बाद देश में Covid संक्रमण के हालात, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

ईंधन की किल्लत
श्रीलंका इन दिनों ईंधन की भारी किल्लत से जूझ रहा है. श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक राहत के लिए वे भारतीय ईंधन पर भरोसा कर रहे हैं. सरकारी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष सुमित विजेसिंघे के मुताबिक भारतीय क्रेडिट लाइन से श्रीलंका को पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन जैसे उत्पाद मिलते हैं. 

लंबी लाइनों की वजह
श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक लंबी लाइनों की वजह यह है कि लोग ईंधन की कमी के चलते उसे जमा कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सामान्य परिस्थितियों में डीजल की दैनिक मांग 5,500 मीट्रिक टन और पेट्रोल की मांग 3,300 मीट्रिक टन थी लेकिन अत्यधिक खरीद की वजह से यह क्रमश: 7,000-8,000 मीट्रिक टन और 4,200 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- Ukraine: रिफ्यूजी कैंप में जंग के बीच जिंदगी की लौ, तस्वीरें देख नम हो जाएंगी आंखें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement