Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs SA Weather Report: इंदौर में तीसरा टी-20 आज, पिच और मौसम कहीं गेम न कर दें खराब? 

Ind Vs SA 3RD T20 Weather and Pitch: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज इंदौर में है. पिच और मौसम की सारी डिटेल जानें यहां.

Ind Vs SA Weather Report: इंदौर में तीसरा टी-20 आज, पिच और मौसम कहीं गेम न कर दें खराब? 

IND VS SA 3RD T20 pitch and weather 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind Vs SA T20) सीरीज का आखिरी मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है लेकिन फिर भी फैंस का मैच को लेकर उत्साह कम नहीं है. 2020 के बाद पहली बार इस मैदान पर कोई मुकाबला हो रहा है और स्थानीय दर्शकों में काफी उत्सुकता है. कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका भी दे सकते हैं. इंदौर की पिच और मौसम को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी बज है तो सारी डिटेल जानें यहां. 

Ind Vs SA 3RD T20 Weather Report
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टी20 मैच बारिश से प्रभावित रहा था और इंदौर में भी पिछले 2-3 दिनों से मौसम बदल रहा है. फैंस को चिंता है कि बारिश की वजह से कहीं मैच छोटा न हो जाए. इस सप्ताह इंदौर में थोड़ी-बहुत बारिश हुई है, लेकिन मंगलवार के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश नहीं होगी. आसमान में थोड़े बहुत बादल दिख सकते हैं लेकिन तेज बारिश जैसी आशंका नहीं है. साथ ही, तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है लेकिन उमस भी रहेगी. 

यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 में श्रेयस अय्यर और सिराज को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Holkar Pitch Report
भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक दो टी20 के दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है. पिच की बात की जाए तो मैदान छोटा है और इस पिच पर खूब रन बनते हैं. रोहित शर्मा ने यहां रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है और शतक भी लगाया है. आज के मैच में फैंस को चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं क्योंकि इस पिच पर बल्लेबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है. बाउंड्री छोटी होने की वजह से शॉट्स मैदान के बाहर आसानी से चले जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs SA: होल्कर स्टेडियम में बरसेंगे चौके-छक्के? जानें  इस ग्राउंड पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement