Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Dry Skin को मात देंगे चंदन से बने ये 3 Face Pack, चांद सा चमकेगा चेहरा

Summer Skin Care: ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू फेस पैक को फेस पर अप्लाई कर सकते हैं.

Latest News
Dry Skin को मात देंगे चंदन से बने ये 3 Face Pack, चांद सा चमकेगा चेहरा

Dry Skin Face Pack

Add DNA as a Preferred Source

Dry Skin Face Pack: गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है. ड्राई स्किन (Dry Skin) के कारण चेहरे की सुंदरता में कमी आ जाती है. रुखी त्वचा की समस्या को दूर (Summer Skin Care) करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले लोशन और क्रीम लगाते हैं. हालांकि इनका असर खत्म होने के बाद स्किन की ड्राईनेस बरकरार रहती है. ऐसे में ड्राईनेस दूर करने के लिए आप चंदन और बादाम के फेस पैक (Face Pack For Skin Care) का इस्तेमाल कर सकते हैं.

स्किन पर लगाएं चंदन से बने ये 3 फेस पैक
चंदन और बादाम फेस पैक

स्किन के लिए चंदन और बादाम का फेस पैक बहुत ही अच्छा होता है. इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें बराबर मात्रा में बादाम पाउडर मिलाएं. दोनों को मिक्स करें. आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं. इसका मिश्रण करने के बाद चेहरे पर करीब 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें. अच्छे से सूख जाने के बाद पानी से चेहरे को धो लें.


ऑफिस की छोटी भूख और आलस को दूर भगाने के लिए ट्राई करें ये 5 Healthy Snacks, बनी रहेगी एनर्जी


चंदन और गुलाब जल फेस पैक

एक बाउल में 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इन्हें दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसका पतला पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद मुंह धो लें. इससे स्किन पर चमक आएगी और ड्राईनेस की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा.

चंदन और हल्दी फेस पैक

चंदन के साथ ही हल्दी भी स्किन के लिए अच्छी होती है. हल्दी में मौजूद गुण पिंपल्स और दाग-धब्बे को दूर करने में कारगर होते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच चंदन पाउडर मिला लें. इसमें थोड़ा पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें. सूख जाने के बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं. यह स्किन की ड्राईनेस को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है.

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement