Advertisement

नई Dayaben ढूंढ रहे हैं Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के मेकर्स, Asit Modi बोले 'जवाब देकर थक चुका हूं'

TMKOC के मेकर Asit Kumarr Modi ने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि वो Dayaben की भूमिका निभाने के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं. जानें अपडेट.

Latest News
नई Dayaben ढूंढ रहे हैं Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के मेकर्स, Asit Modi बोले 'जवाब देकर थक चुका हूं'

Dayaben aka Disha Vakani दयाबेन उर्फ दिशा वकानी 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सालों से अपने दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो कई दिनों से अपनी कहानी से ज्यादा अपने स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में है. बीते दिनों कई अहम किरदारों ने शो को छोड़ दिया था. हालांकि जल्द ही उन सभी किरदारों को निभाने के लिए नए एक्टर्स को शो में लाया गया पर सालों से दयाबेन की कमी को नहीं भरा जा सका है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Kumarr Modi) दयाबेन (Dayaben) की दोबारा एंट्री को लेकर कई बार बोल चुके हैं. वो कभी एक्ट्रेस के दोबाना शो में आने की बात कहते हैं तो कभी कहते हैं कि वो कभी शो में वापसी नहीं करेंगी. इस बार भी उन्होंने दिशा वकानी (Disha Vakani) को लेकर बड़ी अपडेट दिया है.

दिशा वकानी को शो छोड़े करीब छह साल से ज्यादा समय बीत चुका है. लोग शो के मेकर्स से उन्हें वापस लाने की डिमांड करते रहते हैं. इस मामले को लेकर आखिरकार असित मोदी ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है जो शो में दिशा वकानी की जगह ले सके.

News18 से बातचीत के दौरान, असित मोदी से जब पूछा गया, 'दयाबेन कब वापस आएंगी?' तो उन्होंने कहा कि वो जवाब देकर थक गए हैं. लोगों से असित ने यह सवाल न पूछने का अनुरोध भी किया है पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में बात करनी होगी क्योंकि वो शो के प्रोड्यूसर हैं. वो चाहते हैं कि दिशा वापस आ जाएं पर वो दो बच्चों की मां हैं, इसलिए वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: TMKOC: चिंता ना करें Dayaben के फैंस, मेकर्स ने लीक कर दी वापसी वाले एपिसोड की तैयारी

Dayaben की वापसी को लेकर फिर खोले पत्ते 

वहीं India.com के हवाले से असित ने कहा, 'दयाबेन का रोल निभाना आसान नहीं है. दिशा ने जिस तरह किया वो सभी जानते हैं. आज भी उनकी कमी खलती है. इस रोल के लिए नई एक्ट्रेस को खोजना आसान नहीं है. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं डरता हूं. मैं डरता नहीं हूं लेकिन मैं तलाश में हूं. दिशा की जगह लेना नामुमकिन है. इसमें समय लगता है लेकिन दयाबेन जल्द ही वापस आ जाएंगी.'

ये भी पढ़ें: TMKOC छोड़ने वाले एक्टर्स को बकाया फीस ना मिलने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, 'दयाबेन' की वापसी को लेकर दिया बड़ा हिंट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement