Advertisement

पति Virat Kohli और RCB को चियर करती दिखीं Anushka Sharma, बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार देखने पहुंची मैच

बेटे Akaay के जन्म के बाद से Anushka Sharma लाइटलाइट से दूर थीं पर एक्ट्रेस की झलक आखिरकार फैंस को दिख गई है. वो अपने पति Virat Kohli को चियर करने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं.

Latest News
पति Virat Kohli और RCB को चियर करती दिखीं Anushka Sharma, बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार देखने पहुंची मैच

Anushka Sharma 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. वहीं बेटे अकाय कोहली (Anushka Sharma son Akaay) के जन्म के दौरान अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ लंदन में मौजूद रहीं और लाइमलाइट से भी दूर रहीं. हाल ही में एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं थीं जिसमें वो अपना ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसके बाद अब अनुष्का को अपने पति की टीम, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB Ipl match 2024) को सपोर्ट करते स्टेडियम में स्पॉट किया गया. उनकी कई फोटो और वीडियो सामने आ रही हैं.

अनुष्का शर्मा को हाल ही में चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने पति विराट कोहली की टीम RCB को सपोर्ट करते और उनके लिए चियर करते हुए देखा गया. आरसीबी का मैच गुजरात टाइटन्स से था. इस दौरान एक्ट्रेस की स्टेडियम से कई फोटो और वीडियो सामने आईं. इसी साल बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार एक्ट्रेस को पब्लिक के बीच में स्पॉट किया गया.

बीते 15 फरवरी 2024 को अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनी हैं. उन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया है. वहीं बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस को अपनी बर्थडे की पार्टी में दोस्तों के साथ देखा गया था. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का खास इंतजाम किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके पति विराट कोहली ने किया था.


ये भी पढ़ें: Anushka Sharma के हैं जबरा फैन, तो एक्ट्रेस की इन 7 फिल्मों को फटाफट निपटा डालें


इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका अदा करेंगी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिलहाल इसकी डेट सामने नहीं आई है. आखिरी बार उन्हें साल 2018 में वरुण धवन स्टारर फिल्म 'सुई धागा' में देखा गया था. इसके बाद अनुष्का ने 'कला' फिल्म के गाने 'घोड़े पे सवार है' में कैमियो किया था.


ये भी पढ़ें: 'वो दामाद हैं हमारे', Shah Rukh Khan ने Virat Kohli के साथ रिश्ते पर कही बड़ी बात 


DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement