Advertisement

Immunity Booster Drinks: दूध से तैयार करें ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स, रोग प्रतिरोधक क्षमता में होगा सुधार

Immunity Booster Milk Drinks: सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप दूध से कई ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं.

Latest News
Immunity Booster Drinks: दूध से तैयार करें ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स, रोग प्रतिरोधक क्षमता में होगा सुधार

Immunity Boost Milk

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सर्दियों के शुरू होते ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इन बीमारियों से बचे रहने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करना बहुत ही जरूरी होता है. ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने के लिए कई सारे फूड्स और ड्रिंक्स (Immunity Booster Drink) का सेवन कर सकते हैं. दूध भी इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है. दूध से आप कई की इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक (Milk Immunity Boster) बना सकते हैं. आइये आपको दूध से इम्यूनिटी ड्रिंक्स (Milk Based Immunity Boster Drinks) बनाने के बारे में बताते हैं.

दूध से तैयार करें ये इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स (Immunity Booster Drink)
हल्दी वाला दूध

हल्दी का दूध सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है. हल्दी के दूध में एंटीऑक्सिडेंट्स गुण होते हैं. यह इम्यूनिटी के लिए अच्छा होता है. हल्दी का दूध संक्रमण से बचने में भी मदद करता है.

मसाला चाय
सर्दियों में मसाला चाय पीने से कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं. यह सर्दी जुकाम में राहत के लिए अच्छी होती है. इस चाय में अदरक, दालचीनी, इलायची से प्रतिरक्षा बढ़ाने के गुण को बढ़ा सकते हैं. यह सर्दी फ्लू के लिए भी अच्छा होता है.

स्किन प्रॉब्लम को दूर करता है नींबू, शहद में मिलाकर लगाने से दूर होंगी 5 समस्याएं

केसर बादाम दूध
केसर का दूध इम्यूनिटी बूस्ट के लिए अच्छा होता है. सर्दी के मौसम में केसर बादाम दूध को पीने से हेल्दी रह सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक गिलास दूध में थोड़ा केसर डालें और भीगे हुए बादाम मिलाएं. इसे मीठा करने के लिए शहद मिलाएं.

इलायची और गुलाब मिल्क
इलायची और गुलाब से टेस्टी मिल्क तैयार कर सकते हैं. दूध में इलायची और गुलाब की पंखुडियों को मिलकार इस ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं. यह स्वादिष्ट दूध सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है.

अंजीर का दूध
अंजीर पोटेशियम, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. दूध में अंजीर को भीगोकर दूध पीने से  इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं. अंजीर वाला दूध पीने से स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement