Advertisement

JNU PG Admission 2024: रजिस्ट्रेशन शुरू, jnuee.jnu.ac.in पर फटाफट करें Apply

अगर आप JNU से मास्टर्स की डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो इस खबर को पढ़कर फटाफट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं...

Latest News
JNU PG Admission 2024: रजिस्ट्रेशन शुरू, jnuee.jnu.ac.in पर फटाफट करें Apply

JNU PG Admission 2024

Add DNA as a Preferred Source

JNU PG Admission 2024: अगर आप जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. JNU में PG कोर्सेस के लिए फॉर्म भरना शुरू हो चुका है. इच्छुक कैंडिडेट्स JNU की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने मास्टर ऑफ आर्ट्स(M.A), मास्टर ऑफ साइंस(M.Sc) और मास्टर ऑफ कंम्प्यूटर एप्लीकेशन्स(M.C.A) के लिए आवेदन मांगे हैं. इन कोर्स में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेस टेस्ट (CUET) के स्कोर्स के आधार पर होगा. इन कोर्स के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई निर्धारित की गई है.


यह भी पढ़ें-  IIMC से Post Graduate होना चाहते हैं? इन M.A प्रोग्राम्स के लिए आवेदन शुरू


इसके अलावा आप सीयूईटी के नंबरों के आधार पर ही मास्टर ऑफ टेक्नॉलजी(M.Tech), मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ(M.P.H), पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा इन मास मीडिया के कोर्स के लिए भी 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं. 


यह भी पढ़ें-  कोई पढ़ाई तो कोई खेल में है आगे, भारत के 5 सबसे Intelligent बच्चों से मिलिए


JNU PG Admissions 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई-
स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके JNU PG Admissions 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- सबसे पहले JNU की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन के टैब पर क्लिक करें.
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
- अब ध्यानपूर्वक अपना फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क भरें.
- अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसे सुरक्षित रख लें.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement