भारत
Pune hoarding collapse: मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद पुणे में Hoarding collapse की दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां तेज बारिश और तूफान के चलते होर्डिंग गिर गया है. हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें होर्डिंग के नीचे एक स्कूटी दबी हुई नजर आ रही है.
Pune hoarding collapse: अभी मुंबई होर्डिंग हादसे से उभरे भी नहीं थे, कि पुणे से भी दर्दनाक Hoarding collapse की खबर सामने आ रही है. पुणे में भारी भरकम होर्डिंग गिर गई है. हादसा पुणे की लोनी कालभोर इलाके में हुआ है. बताया जा रहा है कि होर्डिंग तेज बारिश और तूफान के चलते गिरी है. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में होर्डिंग के नीचे एक स्कूटी दबी हुई नजर आ रही है.
मुंबई होर्डिंग हादसे में हुई थी 16 लोगों की मौत
इसी तरह का एक हादसा मुंबई में कुछ दिन पहले सामने आया था. इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई और 88 अन्य घायल हो गए थे. गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 मई को घाटकोपर में दुर्घटनाग्रस्त हुए होर्डिंग वाली कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर स्थित उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. इस हादसे में बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के मामा मामी की मृत्यु हो गई थी.
कार्तिक आर्यन के मामा-मामी भी हुए थे हादसे का शिकार
कार्तिक आर्यन के मामा-मामी 13 मई को मुंबई से इंदौर के रास्ते जबलपुर वापस लौटने वाले थे. तभी शाम करीब 4:30 बजे वो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पंत नगर में एक पेट्रोल पंप में कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके और तभी वहा उनकी कार HR 26 EL 9373 होर्डिंग की चपेट में आ गई. इस हादसे में दबने से उनकी मौत हो गई थी.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.