Advertisement

क्या Salman Khan छोड़ेंगे Bigg Boss की होस्टिंग? एक्टर ने वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट को सुनाया फरमान

बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के हालिया एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल(Anurag Dobhal) के आरोप के बाद शो को छोड़ने की बात कही है.

Latest News
क्या Salman Khan छोड़ेंगे Bigg Boss की होस्टिंग? एक्टर ने वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट को सुनाया फरमान

Salman Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) शुरू होने के बाद से लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में कई जाने माने एक्टर्स और यूट्यूबर्स ने हिस्सा लिया है, जिसके बाद शो के कंटेस्टेंट जैसे कि अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande), विकी जैन(Vicky Jain), नील भट्ट(Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा(Aishwarya Sharma), मन्नारा चोपड़ा(Mannara Chopra), मुनव्वर फारूकी(Munawar Faruqui) जैसे कलाकार खबरों में छाए हैं. वहीं, सभी जानते हैं कि बीते लंबे वक्त से सलमान खान(Salman Khan) बिग बॉस का शो होस्ट करते हुए आ रहे हैं. हालांकि इन सभी के बीच बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि सलमान खान ने बिग बॉस की होस्टिंग को छोड़ने की बात कह दी है. 

दरअसल, बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने होस्ट सलमान खान की शिकायत करते हुए और उनपर ब्रो सेना का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए नजर आए हैं. शुक्रवार को वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान परेशान हो रहे थे और कह रहे थे कि वह अब केवल उन कंटेस्टेंट को गाइड करेंगे जो उनकी सलाह लेना चाहते हैं. सलमान ने कहा कि जो मुझे देना था इस शो को मैं दे चुका हूं, मुझे नहीं पता अब अगले साल होता है या नहीं होता है. मुझे कोई शौक नहीं है कि आपको यहां आकर ज्ञान दूं,ट्यूटर करूं और बाद में मैं अपने आप को जस्टिफाई करूं. क्या लगते हो आप मेरे. 

ये भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म का निकला दम, वर्ल्डकप मैच ने मेहनत पर फेरा पानी

फैंस को सताई सलमान खान की चिंता

सलमान खान के इस बयान के बाद सभी लोग हैरान रह गए हैं. वहीं, होस्ट के फैंस भी काफी चिंता में है. उनके इस बयान से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या सलमान खान इस शो को छोड़ देंगे. वहीं, इससे पहले अनुराग डोभाल की अरुण श्रीकांत माशेट्टी के साथ जबरदस्त बहस देखने को मिली थी. मामला इतना बढ़ गया था कि अनुराग ने गुस्से में कप फेंक दिया था. जिससे घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था. उसके बाद बिग बॉस ने अनुराग को सजा दी थी. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये भी पढ़ें- Tiger 3: 200 करोड़ के पार सलमान खान की फिल्म, छठे दिन किया इतना कलेक्शन

अनुराग डोभाल को मिली सजा

बिग बॉस ने सजा सुनाते हुए कहा था कि अनुराग को सीजन के आखिर तक नॉमिनेट किया जाएगा. इसके अलावा बिग बॉस ने पूरे घर की रसोई की सप्लाई काट दी थी. उन्होंने अनुराग से घर से खुद की इच्छा से बाहर जाने को कहा था. वहीं, बिग बॉस के द्वारा जब अनुराग को कन्फेशन रूम में बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि अगर ये चीजें चलती रहेंगी तो मैं सर्वाइव नहीं कर पाउंगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement