Advertisement

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी से बोले जो बाइडेन, 'मुझे तो आपसे ऑटोग्राफ लेना चाहिए'

PM Modi Joe Biden: जापान में पीएम मोदी से मिले जो बाइडेन ने उनसे कहा कि मुझे तो आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी से बोले जो बाइडेन, 'मुझे तो आपसे ऑटोग्राफ लेना चाहिए'

Narendra Modi and Joe Biden

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान के हिरोशिमा में हैं. वह G-7 में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे हैं. यहीं पर क्वाड देशों जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की भी एक बैठक हुई. यहां अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम नरेंद्र मोदी से इतने प्रभावित दिखे कि उन्होंने यह तक कह दिया कि उन्हें तो मोदी से ऑटोग्राफ लेना चाहिए. इस पूरी बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी ऐल्बनीज भी मौजूद रहे और उन्होंने भी पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.

सोशल मीडिया में वह वीडियो काफी वायरल है जिसमें जो बाइडेन पीएम मोदी की तरफ आते हैं और गर्मजोशी से मिलते हैं. पीएम मोदी भी अपनी कुर्सी से उठ खड़े होते हैं और जो बाइडेन को गले लगा लेते हैं. जो बाइडेन ने पीएम मोदी से कहा कि आपके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेरे पास इतने अनुरोध आ रहे हैं कि मुझे ही इसमें मुश्किल हो रही है.

यह भी पढ़ें- 70 साल की उम्र में आसमान से कूद गए छत्तीसगढ़ के मंत्री T S Singhdeo, भूपेश बघेल भी बोले- वाह महाराज!

ऐल्बनीज को याद आया नरेंद्र मोदी स्टेडियम
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ऐल्बनीज ने भी कहा कि सिडनी के मैदान में 20 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है लेकिन उन्हें इतने अनुरोध मिल रहे हैं कि वह सबको नहीं बुला सकते. ऐल्बनीज ने उस वाकये को भी याद किया जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच से ठीक पहले गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90 हजार से ज्यादा दर्शक भरे हुए थे और जोरदार कार्यक्रम हुआ था.

यह भी पढ़ें- फर्टिलाइजर जिहाद क्या है? हिमंत बिस्व सरमा ने किया इसे खत्म करने का ऐलान

यह सब सुनने के बाद जो बाइडेन ने कहा, 'मुझे तो आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए.' बता दें कि इस बार G7 देशों का सम्मेलन जापान में हो रहा है. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के विशेष आमंत्रण पर भारत की ओर से पीएम मोदी भी इस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं जबकि भारत G7 का हिस्सा नहीं है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement