Advertisement

70 साल की उम्र में आसमान से कूद गए छत्तीसगढ़ के मंत्री T S Singhdeo, भूपेश बघेल भी बोले- वाह महाराज!

T S Singhdeo Sky Diving: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मंत्री टी एस सिंहदेव 70 साल की उम्र में स्काई डाइविंग करके चर्चा में आ गए हैं.

70 साल की उम्र में आसमान से कूद गए छत्तीसगढ़ के मंत्री T S Singhdeo, भूपेश बघेल भी बोले- वाह महाराज!

T S Singhdeo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव के बीच खूब तनातनी रही है. इस बीच टी एस सिंहदेव ने कुछ ऐसा काम किया है कि भूपेश बघेल भी उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं. 70 साल की उम्र में किए गए इस कारनामे को देखकर भूपेश बघेल ने ट्वीट करके लिखा है, 'वाह महाराज साहब.' टी एस सिंहदेव को यह तारीफ उनकी हिम्मत और साहस के लिए मिल रही है क्योंकि उन्होंने इस उम्र में स्काई डाइविंग की और हजारों फीट ऊंचाई से हवा में कूद गए और पैराशूट के सहारे नीचे उतरे.

ऑस्ट्रेलिया पहुंचे टी एस सिंह देव ने एक एक्सपर्ट की निगरानी में और उन्हीं की मदद से स्काईडाइविंग की. उन्होंने खुद ही इसका वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आसमान की पहुंच की कभी कोई सीमा नहीं रही. कभी नहीं! मुझे ऑस्ट्रेलिया में रोमांचक स्काईडाइविंग करने का मौका मिला और सच में ये बेहद रोमांचकारी अनुभव था.'

यह भी पढ़ें- फर्टिलाइजर जिहाद क्या है? हिमंत बिस्व सरमा ने किया इसे खत्म करने का ऐलान

हवा में लगा दी छलांग
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाइड की मदद से टी एस सिंह प्लेन से कूदते हैं. आसमान से नीचे आते समय हवा इतनी तेज लगती है कि उनके चेहरे की पूरी स्किन ही हवा में तैरने लगती है लेकिन जो अनुभव था वह तो टी एस सिंह देव ही जानते हैं. नीचे उतरने पर गाइड ने पूछा कैसा रहा? इस पर टी एस सिंहदेव का जवाब था- मैं इसे फिर से और बार-बार करना चाहूंगा.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक ने कांग्रेस को दे दिया जीत का फॉर्मूला? हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी दी जाने लगी गारंटी

टी एस सिंह के चिर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले भूपेश बघेल भी तारीफ से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने टी एस सिंहदेव के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'वाह महाराज साहब!! आपने तो कमाल कर दिया! हौसले यूं ही बुलंद रहें. शुभकामनाएं‌.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement