Advertisement

टाइगर का कान पकड़ कर ले गया कुत्ता, एक साथ 4 शेरों से भिड़ा, नहीं हो रहा यकीन तो देखें वीडियो

Social Media पर बाघ कुत्ते और शेर का एक वीडियो वायरल हुआ है जो कि काफी दिलचस्प है.

टाइगर का कान पकड़ कर ले गया कुत्ता, एक साथ 4 शेरों से भिड़ा, नहीं हो रहा यकीन तो देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुत्ते और बिल्ली की लड़ा तो आपने कई बार देखी होगी. कुत्ता बिल्ली पर हमेशा ही डॉमिनेट करता है. जानवरों से लड़ने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को बाघ से लड़ते देखा है? देखने क्या लोग ऐसा सोच भी नहीं सकते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक कुत्ते और बाघ की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ है. 

वायरल वीडियो में एक शेर, बाघ और एक कुत्ते के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है. इस अद्भुत वीडियो को एनिमल्स पावर नाम के एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया है. इसके बाद यह वीडियो ट्विटर पर भी शेयर हुआ. वीडियो में लोग एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते को एक बाघ के कान को काटने की कोशिश करते हुए देख सकते हैं.

बंटवारे के बाद Pakistan से चार रुपये में भारत आ रहे थे लोग, वायरल हुआ ट्रेन टिकट

इस दौरान कुत्ते की बाघ के कान पर गहरी पकड़ है और ऐसा लगता है जैसे वह बड़ी बिल्ली के कान को काटना चाहता है. वीडियो में पास में बैठे एक शेर को भी दिखाया गया है. शेर हालांकि लड़ाई में शामिल नहीं होने की कोशिश करता है. हालांकि, बाघ कुत्ते पर हमला करने के बजाय शेर पर हमला करता है. तो, शेर बाहर कूद जाता है जबकि कुत्ता बाघ से लड़ता रहता है. 

ये है असली 'सीक्रेट सुपरस्टार', 14 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड से हुई प्रेग्नेंट फिर भी बनी यूट्यूब स्टार

बाद में शेर पीछे से आता है और बाघ पर हमला करने की कोशिश करता है. हालांकि, बाघ तब भी कूदता है जब कुत्ता उससे लड़ना जारी रखता है. माना जा रहा है कि यह वीडियो एक चिड़ियाघर में बनाया गया है क्योंकि कुछ घूमने वालों को बाड़ के चारों ओर देखा जा सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement