Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Viral Video: 92 साल की दादी ने बनाए अंतिम संस्कार के तीन नियम, कहा- 'मेरी मौत पर जरूर पीना शराब'

अमेरिका के कनेक्टिकट में रहने वाली 92 वर्षीय लिलियान ड्रोनियक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Viral Video: 92 साल की दादी ने बनाए अंतिम संस्कार के तीन नियम, कहा- 'मेरी मौत पर जरूर पीना शराब'

Lillian Droniak

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पर दम निकले' मिर्जा ग़ालिब ने ये शेर ना जाने क्या सोचकर लिखा था, मगर सही ही लिखा था. अमेरिका के कनेक्टिकट में रहने वाली 92 वर्षीय लिलियान ड्रोनियक (Lillian Droniak) ने जिस तरह अपने अंतिम संस्कार को लेकर ख्वाहिशों की लिस्ट बनाई है उससे ये शेर फिर एक बार याद आ जाता है.

TikTok पर हैं पॉपुलर
लिलियान ड्रोनियक 3.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ लिलियान TikTok की सबसे पॉपुलर दादियों में से एक हैं. फिलहाल वह सेहतमंद हैं, लेकिन उन्होंने अभी से अपन अंतिम संस्कार को लेकर कुछ ख्वाहिशें जाहिर कर दी हैं. ऐसा भी कह सकते हैं कि उन्होंने मरने से पहले ही अपने घरवालों के सामने तीन नियम रख दिए हैं, जिनके अनुसार उनका अंतिम संस्कार होना चाहिए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Flighthouse (@flighthouse)

 

ये भी पढ़ें- 120 साल जीते हैं Pakistan के इस समुदाय के लोग, कभी नहीं पड़ते बीमार

क्या हैं वो 3 नियम
डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक लिलियान चाहती हैं कि लोग उनकी मौत पर दुखी हों और रोएं भी लेकिन वो रोना-धोना इतना ज्यादा नहीं होना चाहिए कि रोना बेवकूफी जैसा लगे. दूसरे नियम के तौर पर उन्होंने बर्था नाम की एक महिला का नाम लिया है और कहा है कि उसे अंतिम संस्कार में न बुलाया जाए. तीसरे नियम के तौर पर उन्होंने कहा है कि उनके अंतिम संस्कार में लोग ड्रिंक का एक शॉट जरूर लें, उसके बाद वे चाहे जितनी भी शराब पिएं, लेकिन अंतिम संस्कार पर उनके नाम का एक शॉट जरूर लिया जाए. अब उनकी यह पोस्ट वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें- Google Map पर मिनटों में चेक करें ट्रेन का लाइव स्टेटस, ये है तरीका

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement