Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

Lok Sabha Elections 2024: Sambhal हॉट सीट पर मुस्लिम कार्ड के सामने संभल पाएगी बीजेपी?

Sambhal LS Polls: 2019 के चुनाव में संभल लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के डॉ शफीकुर रहमान बर्क ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 658006 वोट मिले थे. इस चुनाव में उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी रहे थे. उन्हें कुल 483180 वोट मिले थे.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: Sambhal हॉट सीट पर मुस्लिम कार्ड के सामने संभल पाएगी बीजेपी?

मुस्लिम वोटरों का गढ़ है संभल.

Add DNA as a Preferred Source

संभल लोकसभा क्षेत्र में भी मुस्लिम वोटरों का वर्चस्व है. यही कारण रहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह सीट मुश्किल मानी जाती रही है. 2014 के मोदी लहर में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई थी. इस बार इस सीट पर बीजेपी ने परमेश्वर लाल सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि समाजवादी पार्टी ने जियाउर्रहमान बर्क पर भरोसा जताया है. इस सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी ने सौलत अली पर दांव खेला है. यह सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी. संभल संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल 5 सीटें शामिल हैं. ये सीटे हैं - कुन्दरकी, बिलारी, चंदौसी, असमोली और संभल. 2024 में इस सीट के लिए 7 मई को मतदान होना है.

इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: Agra सीट पर बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस-एसपी गठबंधन में त्रिकोणिय मुकाबला

2019 के चुनाव में संभल लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के डॉ शफीकुर रहमान बर्क ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 658006 वोट मिले थे. इस चुनाव में उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी रहे थे. उन्हें कुल 483180 वोट मिले थे. इस तरह सपा के बर्क ने 174826 वोटों के अंतर से संभल सीट जीत ली थी. 2019 के चुनाव में इस क्षेत्र में कुल 1828764 मतदाताओं ने वोट किया था. इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 843097 थी, जबकि पुरुष मतदाता 985540 थे.


इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: Jodhpur सीट पर हार-जीत का फैसला जाट और विश्नोई वोटरों के हाथ


इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में यहां से चौधरी चरण सिंह की पार्टी ने जीत दर्ज की थी. उसके बाद 1980 और 1984 में लगातार कांग्रेस फिर 1989 और 1991 में जनता दल ने ये सीट जीती. 1996 में बाहुबली डीपी यादव ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर इस सीट पर कब्जा किया. 

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement