Advertisement

DNA Top News: गुजरात में PM मोदी की भव्य रैली, 2 फेज के बाद वोटिंग का बदला ट्रेंड, पढ़ें सुबह की 5 टॉप हेडलाइंस

DNA Top News: लोकसभा चुनाव प्रचार की सरगर्मी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने गृहनगर गुजरात पहुंच रहे हैं. देश के 13 राज्यों में गर्मी को लेकर हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है.

Latest News
DNA Top News: गुजरात में PM मोदी की भव्य रैली, 2 फेज के बाद वोटिंग का बदला ट्रेंड, पढ़ें सुबह की 5 टॉप हेडलाइंस

सुबह की 5 बड़ी खबरें

Add DNA as a Preferred Source

इस वक्त पूरे देश में चुनावी माहौल (Lok Sabha Elections 2024) है और जोर-शोर से चुनाव की तैयारियां चल रही हैं. कद्दावर नेता अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. दूसरी ओर आम लोगों का पसीना भी गर्मी की वजह (Weather Alert) निकल रहा है. देश के 13 राज्य लू की चपेट में है. आईपीएल (IPL) में भी हर मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल बदल रहा है और प्लेऑफ की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है. पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें एक साथ यहां.

PM Modi की गुजरात में मेगा रैली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा में मेगा रैली कर बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने की अपील करेंगे. पिछले 2 लोकसभा चुनाव से पार्टी प्रदेश की 26 सीटें जीत रही है. गृहमंत्री अमित शाह भी कर्नाटक और हैदराबाद में रोड शो और चुनाव प्रचार करने वाले हैं. सभी चुनावी अपडेट पढ़ें एक साथ यहां. 


यह भी पढ़ें: पहले दो चरण की वोटिंग में यूपी-महाराष्ट्र में पिछड़ीं पर बंगाल-बिहार में महिलाओं ने पछाड़े पुरुष


दो फेज के वोटिंग टर्नआउट दे रहे बड़े संकेत 
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर दो फेज के मतदान हो चुके हैं. चुनाव आयोग की ओर से साझा की गई रिपोर्ट में दो चरणों की वोटिंग के बाद बदलते हुए ट्रेंड की झलक मिल रही है. पढ़ें यह खास रिपोर्ट.

शाहरुख खान ने Virat Kohli के लिए कही खास बात 
IPL 2024 में जारी मुकाबलों के बीच बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने विराट कोहली को लेकर दिल जीतने वाली बात कही है. केकेआर (KKR) के ओनर शाहरुख की विराट और उनकी वाइफ अनुष्का के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है. पढ़ें यह रोचक रिपोर्ट.

गर्मी से धधक रहे यूपी से लेकर तेलंगाना तक 
मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. बिहार, यूपी, बंगाल के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, गोवा और कोंकण इलाके में भी लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. अपने शहर का मौसम जानने के लिए यह रिपोर्ट पढ़ें.


यह भी पढ़ें: वाह पिता हो तो ऐसा, ससुरालियों ने तंग की बेटी तो ढोल-नगाड़े बजवाकर धूमधाम से ले आए घर


आज का राशिफल 
बुधवार का दिन किन राशियों के लिए सुखद संयोग लेकर आया है और किन्हें है सतर्क होने की जरूरत? मन में उठ रहे इन सभी सवालों के जवाब पाएं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से. पढ़ें आज का राशिफल.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement