Advertisement

क्या होती है Acute Kidney Injury? शरीर में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं इस बीमारी के संकेत, ऐसे करें बचाव

Acute Kidney Injury के इन लक्षणों को समय पर पहचान कर तुरंत इसका इलाज कराना जरूरी है. आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी और कैसे करें इससे बचाव..

Latest News
क्या होती है Acute Kidney Injury? शरीर में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं इस बीमारी के संकेत, ऐसे करें बचाव

एक्यूट किडनी इंजरी

Add DNA as a Preferred Source

किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं, बता दें कि शरीर में होने वाले सैकड़ों फंक्शन किडनी के माध्यम से होते हैं. ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है. लेकिन, आजकल के खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों को किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं (Kidney Problems) का सामना करना पड़ रहा है. किडनी से जुड़ी ऐसी ही एक समस्या है एक्यूट किडनी इंजरी (Acute Kidney Injury). हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी स्थिति में कई बार किडनी अचानक से काम करना तक बंद कर देती है. ऐसे में समय रहते इसपर (Kidney Health) ध्यान देकर इसका इलाज कराना जरूरी है...

क्या है Acute Kidney Injury?

एक्यूट किडनी इंजरी को एक्यूट रेनल फेलियर के नाम से भी जाना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह स्थिति तब पैदा होती है, जब व्यक्ति के ब्लड में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ने लगती है. इस स्थिति में किडनी को बॉडी के तरल पदार्थों को बैलेंस करने में परेशानी होने लगती है. ऐसे में किडनी अचानक काम करना बंद कर देती है. 


यह भी पढ़ें: गठिया के हैं मरीज तो इन फूड्स को बना लें डाइट का हिस्सा, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत


Acute Kidney Injury के कारण हो सकती है ये समस्याएं

  • सेप्सिस यानी ब्लड इंफेक्शन
  • डिहाइड्रेशन की समस्या
  • ब्लीडिंग की समस्या
  • इंफेक्शन
  • दवाओं के साइड इफेक्ट्स
  • हार्ट डिजीज की समस्या
  • डायबिटीज
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं 

एक्यूट किडनी इंजरी के लक्षण क्या हैं?

  • पेशाब कम आना या बिल्कुल न आना
  • पैरों, टखनों, चेहरे या हाथों में सूजन की समस्या
  • थकान और कमजोरी होना
  • मतली और उल्टी आना 
  • भ्रम और मेंटल कंडिशन में बदलाव होना 
  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • सीने में दर्द की समस्या

यह भी पढ़ें: Blood Sugar समेत इन समस्याओं में फायदेमंद हैं मिलेट्स, ब्रेकफास्ट से डिनर तक में ऐसे करें शामिल


जानें बचाव के उपाय

इस स्थिति में अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले प्रोटीन शामिल करें. साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करें. इसके अलावा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है. वहीं धूम्रपान, सिगरेट और शराब किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में इनका सेवन करने से परहेज करें और नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लें.

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है.. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement