Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Diet for Arthritis Patients: गठिया के हैं मरीज तो इन फूड्स को बना लें डाइट का हिस्सा, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत

Foods For Arthritis: अगर आप अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें. इससे आपको गठिया के दर्द से छुटकारा मिल सकता है...

Latest News
Diet for Arthritis Patients: गठिया के हैं मरीज तो इन फूड्स को बना लें डाइट का हिस्सा, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत

गठिया के मरीज डाइट में शामिल करें ये चीजें

Add DNA as a Preferred Source

अर्थराइटिस यानी गठिया (Arthritis) एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसके कारण चलना फिरना, उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है. आमतौर पर यह बीमारी ज्यादा बुजुर्गों में देखी जाती है. लेकिन, आजकल खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान के कारण कम उम्र के युवाओं में भी अर्थराइटिस (Foods For Arthritis) की समस्या देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो डाइट (Diet for Arthritis Patients) में इन चीजों को जरूर शामिल करें. आयुर्वेद के अनुसार इन चीजों के सेवन से गठिया का दर्द कम होता है... आइए जानते हैं इनके बारे में...

गठिया के मरीजों के लिए वरदान हैं ये फूड्स 

फलों का करें सेवन
गठिया के दर्द में खासतौर से विटामिन सी रिच फ्रूट्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं, इसके लिए आप डाइट में मौसमी, आंवला, संतरा, नींबू और अंगूर शामिल कर सकते हैं. बता दें कि केला, तरबूज, पपीता और सेब भी ऐसे रोगियों को दर्द से बचाने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है.

केरल में Bird Flu ने दी दस्तक, जानें क्या हैं इस बीमारी के लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

अलसी के बीज
गठिया के मरीजों के लिए अलसी का बीज बहुत ही फायदेमंद होता है, इसके सेवन से गठिया के दर्द से छुटकारा मिल सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और अन्य कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. ऐसे में आप इसके लिए रोजाना एक छोटा चम्मच अलसी के बीजों को डाइट में शामिल करें. इसका सेवन आप लंच या डिनर में कर सकते हैं. 

डेयरी प्रोडक्ट्स का करें सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अर्थराइटिस की बीमारी में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी खूब करना चाहिए. इससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है और हड्डियों के दर्द से काफी हद तक आराम मिलता है. इसके लिए आप डाइट में दूध, पनीर और दही आदि को शामिल कर सकते हैं. 

रोज सारी रात एसी चलाकर सोते हैं आप तो जान लें किन 5 बीमारियों को दावत दे रहे है?

हरी सब्जियां खाएं
गठिया के मरीजों को अपनी डाइट में हरी सब्जियां भी शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप बींस, साग, मेथी, पत्ता गोभी, फली और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं और इससे जोड़ों में आने वाली सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement