Advertisement

Arun Govil: एयरपोर्ट पर ही पड़ गई पांव, 'श्रीराम' को देख भावुक हुई महिला

Arun Govil को देखते ही महिला उन्हें भगवान समझ बैठी. इसके बाद तो उन्हें एक्टर के पैरों में दंडवत होने में जरा देर ना लगी.

Arun Govil: एयरपोर्ट पर ही पड़ गई पांव, 'श्रीराम' को देख भावुक हुई महिला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  टीवी सीरियल 'रामायण' (Ramayan) में लीड रोल यानी भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) को भला कौन नहीं जानता. साल 1987 में दूरदर्शन पर रामायण की शुरुआत हुई थी. लोग पूरे हफ्ते रविवार का इंतजार करते और टीवी पर इसका प्रसारण शुरू होने के साथ ही हर गली-मोहल्ला वीरान हो जाया करता. कमाल की बात तो यह थी उस समय हर घर टीवी होते भी नहीं थे. नतीजन, जिस किसी के घर भी टीवी होता, हर रविवार उसके घर पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो जाया करता. 

रामायण की पॉपुलैरिटी ने उस वक्त के हर सीरियल को पीछे छोड़ दिया था. लोग किसी भी किमत पर शो का एक भी एपिसोड हाथ से नहीं जाने देते थे. रामायण में अपने शानदार अभिनय से अरुण गोविल ने लोगों के मन में ऐसी छाप छोड़ी जो आज तक मिट नहीं पाई है. हाल ही में इसका एक उदाहरण भी देखने को मिला. 

यह भी पढ़ें- Neha Kakkar का गाना सुनकर भड़क उठे Anu Malik! कहा- मुंह पर मारूं थप्पड़...

क्या है पूरा मामला?
हुआ यूं कि बीते शुक्रवार को एक्टर रामलीला के आयोजन के चलते महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर पहुंचे थे. इस दौरान जब वह एयरपोर्ट से गुजर रहे थे तो एक वहां मौजूद एक महिला की नजर उनपर पड़ गई. इसके बाद तो जो कुछ हुआ आप खुद ही देख लीजिए-

 


वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे अरुण गोविल को देखते ही महिला उन्हें भगवान समझ बैठी. इसके बाद तो उन्हें एक्टर के पैरों में दंडवत होने में जरा देर ना लगी. इतना ही नहीं,  राम के किरदार निभा चुके एक्टर को इस तरह सामने देखने के बाद महिला अपने आंसू नहीं रोक पाई. 

यह भी पढ़ें- Hrishikesh Mukherjee की फिल्म में रोल न मिलने से दुखी थे धर्मेंद्र, कर दी थी ये हरकत

इधर, महिला को इस तरह पैरों में गिरता देख एक्टर अरुण गोविल भी दंग रह गए. वे लगातार उनसे उठने का अनुरोध करते रहे लेकिन महिला आस्था में मानो पूरी तरह लीन हो चुकी थी. काफी समझाने के बाद वह वहां से उठीं और फिर अपनी इस याद को कैमरे में कैद कर लिया. 

दिल खुश कर देने वाला यह वीडियो अतुल्य भारत नाम के यूजर द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया है जिसे अबतक 466K से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स एक बार फिर अरुण गोविल के किरदार को याद कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. नेटिजन्स का कहना है कि सीरियल की लोकप्रियता ने इसके पात्रों को हमेशा के लिए अमर कर दिया है. लोग अरुण गोविल को भूले नहीं हैं. वे आज भी उन्‍हें प्रभु राम से जोड़कर ही देखते हैं.

यह भी पढ़ें- XXX Web Series के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं Ekta Kapoor, लोग बोले- ऐसे तो जानवर...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement