Advertisement

Bigg Boss 17 में गंदी वाली लड़ाई, तोड़ फोड़ के साथ हुई हाथापाई, वीडियो देखकर गुस्से में दर्शक

Bigg Boss 17 से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट घर में घमासान मचाता दिखाई दे रहा है.

Latest News
Bigg Boss 17 में गंदी वाली लड़ाई, तोड़ फोड़ के साथ हुई हाथापाई, वीडियो देखकर गुस्से में दर्शक

Bigg Boss 17 Huge Fight

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इन दिन जबरदस्त लड़ाई- झगड़ों का दौर चल रहा है. घर में मियां- बीवी की लड़ाइयां हो रही हैं और अंकिता जैन- विक्की जैन का रिश्ता टूटने की कगार पर खड़ा है. वहीं, अब बीबी हाउस में एक और जबरदस्त घमासान हुआ है. इस बार पति- पत्नी का झगड़ा नहीं बल्कि एक ही कंटेस्टेंट ने तहलका मचा दिया है. घर में कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) का गुस्सा कंट्रोल से बाहर हो गया और उन्होंने घर में हाथापाई के साथ- साथ तोड़- फोड़ भी कर डाली. इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, बिग बॉस के घर में अनुराग डोभाल यानी यूके राइडर और अरुण माशेट्टी के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई. दोनों ने कंट्रोल भूलकर गाली- गलौच शुरू कर दी और एक- दूसरे के कॉलर पकड़ लिए, मामला हाथापाई पर उतर आया. इसके बाद अनुराग और भी भड़क गए और उन्होंने हदें पार करते हुए घर में तोड़- फोड़ शुरू कर दी. दोनों के बीच हाथापाई चल रही थी और इस दौरान किचन का सामान टूट गया. इसके बाद घर में ऐसा ऐलान हुआ की सारे घरवालों को सजा भुगतनी पड़ी. इस महासंग्राम का एक वीडियो सामने आया है जो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. यहां देखें ये वीडियो- ये भी पढ़ें- खानजादी पर भड़के Salman Khan, गुस्से से हुए लाल, Katrina Kaif ने कराया शांत

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस हरकत के बाद बिग बॉस ने ऐलान कर दिया कि किचन का सामान टूटा है और इसकी वजह से पूरे एक दिन के लिए किचन बंद रहेगी और घरवालों को कुछ खाने को नहीं मिलेगा. इस झगड़े तक ही अनुराग का गुस्सा खत्म नहीं हुआ. अनुराग दूसरे दिन जाकर 2 करोड़ रुपए देकर एग्जिट करने की बात कहने लगे और उन्हें एक बार फिर से बिग बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ा. अनुराग से घरवालों के साथ- साथ अब शो के दर्शक भी नाराज दिखाई दे रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement