Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप नॉकआउट में इन टीमों ने किया सबसे छोटा स्कोर डिफेंड, देखें आंकड़े

IND vs AUS Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में इन टीमों ने अब तक नॉकआउट मुकाबलों में सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया है.

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप नॉकआउट में  इन टीमों ने किया सबसे छोटा स्कोर डिफेंड, देखें आंकड़े

ind vs aus final lowest defended score in odi world cup knockouts india vs australia see stats
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 240 रन बनाए हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक कई टीमों ने छोटे स्कोर बनए हैं और उन्हें डिफेंड भी किया है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही आंकड़ों को दिखाएंगे. आइए देखते ही वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में किस टीम ने सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया है. 

यह भी पढ़ें- फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से नहीं चेज हो पाता बड़ा स्कोर, जानें कैसा रहा है इतिहास

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में पहली बार ऑलआउट हो गई है. टीम ने 250 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. लेकिन टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें अभी भी कायम है. क्योंकि टीम इससे पहले भी फाइनल मुकाबले में सबसे कम स्कोर डिफेंड कर चुकी है. हालांकि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के गेंदबाज भी काफी शानदार लय में हैं. 

वर्ल्ड कप नॉकआउट में डिफेंड किए गए सबसे कम स्कोर

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 1983 में भारतीय टीम ने सबसे कम रन डिफेंड किए थे. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सिर्फ 183 रन डिफेंड कर लिए थे. उसके बाद से इससे छोटा लक्ष्य कभी भी डिफेंड नहीं हुआ है. उसके बाद साल 1996 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 207 रनों की डिफेंड किया था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद साल 2003 में श्रीलंका के खिलाफ 212 रनों का स्कोर भी डिफेंड कर लिया था. वहीं इंग्लैंड ने साल 1979 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 221 रनों का स्कोर डिफेंड किया था. न्यूजीलैंड भी इस लिस्ट में शामिल हैं. कीवी ने साल 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 221 रनों का स्कोर डिफेंड किया था. 

एक बार फिर छोटा स्कोर डिफेंड करेगी टीम इंडिया?

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में साल 1983 फाइनल में 183 का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया था. ये स्कोर इतिहास का डिफेंड करने वाला अब तक का सबसे छोटा स्कोर है. ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने  सिर्फ 240 रनों पर ही सिमट गई है. ऐसे में अगर टीम इंडिया इस लक्ष्य का भी लक्ष्य डिफेंड कर लेती है, तो वो इस लिस्ट में दोबारा अपना नाम शामिल कर लेगी. हालांकि वर्ल्ड कप फाइनल में 183 ही सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया गया है. फाइनल में दूसरा सबसे छोटा स्कोर डिफेंड वर्ल्ड कप 2023 में हो सकता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement