Advertisement

Calendar of Nahay-Khay-Kharna: 17 नवंबर से शुरू हो रहा सूर्य उपासना का पर्व छठ, ये रहा नहाय-खाय और खरना तक का पूरा कलेंडर

छठ पूजा चार दिनों तक सूर्य देव और उनकी पत्नी उषा की पूजा का त्योहार है. साल में दो बार छठ होती है. एक चैत्र और दूसरी कार्तिक माह में. इस बार छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू हो रही है.

Latest News
Calendar of Nahay-Khay-Kharna: 17 नवंबर से शुरू हो रहा सूर्य उपासना का पर्व छठ, ये रहा नहाय-खाय और खरना तक का पूरा कलेंडर

छठ पूजा 2023 कलेंडर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः छठ पूजा एक प्राचीन हिंदू त्योहार है जो सूर्य देव और षष्ठी माता को समर्पित है.  छठ पूजा दिवाली के बाद चार दिनों तक मनाई जाती है. सूर्य देव और उनकी पत्नी उषा (छठी मैया) की आराधना का पर्व छठ पूजा आज करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाने वाला है . 

2023 में छठ पूजा कब है? पूरा कैलेंडर
इस वर्ष, छठ पूजा 17 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी और सोमवार, 20 नवंबर, 2023 तक चलेगी . 

छठ पूजा 2023 व्रत तिथियां
चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत छठ नहाय खाय से होती है, जो इस साल 17 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा. दूसरे दिन लोहंडा और खरना है जो शनिवार 18 नवंबर को होगा. तीसरे दिन रविवार 19 नवंबर की शाम को सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. सोमवार, 20 नवंबर 2023 को चौथे दिन की सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व समाप्त हो जाएगा. 

छठ पूजा 2023 पूरा कैलेंडर

दिन 1- चतुर्थी (नहाय खाय)
दिनांक: 17 नवंबर, 2023

सूर्योदय: प्रातः 06:45 बजे

सूर्यास्त 05:27 अपराह्न

दिन 2- पंचमी (लोहंडा और खरना) 
दिनांक: 18 नवंबर, 2023

सूर्योदय प्रातः 06:46 बजे

सूर्यास्त 05:26 अपराह्न

दिन 3- षष्ठी (छठ पूजा, संध्या अर्घ्य)
छठ पूजा तिथि: 19 नवंबर, 2023

सूर्योदय- प्रातः 06:46 बजे

सूर्यास्त- 05:26 PM

दिन 4- अष्टमी (उषा अर्घ्य, पारण दिवस)
दिनांक: 20 अक्टूबर 2023

सूर्योदय: प्रातः 6:32 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:37 बजे

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement