Advertisement

राहुल गांधी ने इंटरव्यू में निकाल लिया अपना iPhone और बोले, "हेलो मिस्टर मोदी", समझिए ये क्यों हुआ

Rahul Gandhi in US: राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की नीतियों को लेकर पर हमला बोला है.

राहुल गांधी ने इंटरव्यू में निकाल लिया अपना iPhone और बोले, "हेलो मिस्टर मोदी", समझिए ये क्यों हुआ

Rahul Gandhi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर पेगासस स्पाईवेयर के जरिए फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया है. 10 दिनों के अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इसके बाद वह टेक कंपनियों के अधिकारियों से भी मिले. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाया कि मेरी जासूसी होती है. राहुल ने कहा कि मेरा फोन भी टैप किया जाता है. कार्यक्रम के बीच में ही राहुल गांधी ने अपना iPhone निकाला और बोले- 'हेलो मिस्टर मोदी'.

बता दें कि पेगासस मुद्दे पर राहुल गांधी पहले भी मोदी सरकार पर हमला बोले चुके हैं. अब अमेरिका में टेक कंपनियों के दिग्गजों से बातचीत में अचानक राहुल गांधी ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरा आईफोन ‘टैप’ किया गया है. आपको एक राष्ट्र के रूप में और एक व्यक्ति के रूप में भी डेटा सूचना की गोपनीयता के संबंध में नियम बनाने की जरूरत है."

Congress से समर्थन मांग रही AAP, चन्नी के खिलाफ आरोप लगा रहे भगवंत मान, कैसे मिलेगा साथ?

लड़ने लायक नहीं रही जासूसी की लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी देश की सरकार अगर किसी का फोन टैप करके जासूसी करना चाहती है तो वो यह काम कर सकती है. उसे इस काम के लिए कोई रोक ही नहीं सकता है.  उन्होंने कहा कि मेरी समझ है कि मेरी भी फोन टैप किया जा रहा है. राहुल ने कहा कि यह लड़ने लायक लड़ाई ही नहीं है.

मानहानि के लगाए गए केस

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "विपक्ष आज संघर्ष कर रहा है, मैं शायद ऐसा पहला व्यक्ति हूं, जिस पर मानहानि के इतने केस लगाए गए हैं." बता दें कि 'प्लग एंड प्ले' को स्टार्टअप का 'ओरिजिन प्लेस' माना जाता है. राहुल इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक सईद अमिदी के अनुसार से बातचीत कर रहे थे. अमिदी के अनुसार ‘प्लग एंड प्ले’ में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप के संस्थापक भारतीय या भारतीय अमेरिकी हैं.

मंच पर बैठे थे CJI और कानून मंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्याय व्यवस्था पर जमकर सुनाया

भारत में गांवों को तकनीक से जोड़ने का बताया तरीका

राहुल ने अमिदी और ‘फिक्सनिक्स स्टार्टअप‘’ के संस्थापक शॉन शंकरन के साथ बातचीत में तकनीक को भारत के दूरदराज गांवों के लोगों से जोड़ने और उसके प्रभावों के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर आप भारत में किसी भी तकनीक का प्रसार करना चाहते हैं, तो आपके पास एक ऐसी प्रणाली होनी चाहिए जहां शक्ति अपेक्षाकृत विकेंद्रीकृत हो. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement