Advertisement

Fighter Teaser: रिलीज हुआ Hrithik Roshan-Deepika Padukone की Fighter का धमाकेदार टीजर, हवाई लड़ाई देख उड़ जाएंगे होश

सिद्धार्थ आनंद(Sidharth Anand) के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर(Fighter) का आज टीजर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण(deepika Padukone) एयरफोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगे.

Latest News
Fighter Teaser: रिलीज हुआ Hrithik Roshan-Deepika Padukone की Fighter का धमाकेदार टीजर, हवाई लड़ाई देख उड़ जाएंगे होश

Fighter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सिद्धार्थ आनंद(Sidharth Anand) के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर(Fighter) का आज टीजर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) एयरफोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, यह पहली बार है जब ऋतिक और दीपिका एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म दोनों की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में ऋतिक रोशन स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के रोल में नजर आएंगे, जो कि निक नाम पैटी से जाने जाएंगे. इसके साथ ही दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मीनल का रोल अदा करने वाली हैं और वो मिनी के नाम से जानी जाएंगी.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जो कि काफी शानदार लग रहा है. टीजर की शुरुआत में एयरफोर्स फाइटर प्लेन की झलक दिखाई जाती है और वहीं ऋतिक रोशन अपना हेलमेट लिए हुए सामने से चलते हुए नजर आते हैं. इसके बाद ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर की पहली झलक सामने आती है, जिसमें तीनों ही एक्टर्स अपनी यूनिफॉर्म में नजर आते हैं. साथ ही टीजर में तीनों कलाकार प्लेन चलाते हुए दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Fighter से Hrithik Roshan का फर्स्ट लुक आया सामने, स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया बन देंगे दुश्मनों को टक्कर

एक्शन, ड्रामा के साथ दिखा ऋतिक-दीपिका का रोमांस

इसके आगे टीजर में ऋतिक रोशन फाइटर प्लेन चलाते हुए जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखते हैं. यह सीन देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. टीजर में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है. इस दौरान ऋतिक रोशन दुश्मनों से भिड़ते हुए नजर आते हैं. इसके साथ ही दीपिका पादुकोण भी एक्शन अवतार में दिखाई देती हैं. वहीं, टीजर में ऋतिक और दीपिका के बीच रोमांस की भी झलक देखने को मिली है. इस टीजर का आखिरी सीन काफी शानदार है, जब ऋतिक रोशन तिरंगा लेकर फाइटर प्लेन से निकलते हुए नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- Fighter Teaser: दीपिका पादुकोण के फैंस को अचानक मिला ऐसा सरप्राइज, वीडियो देखकर खुशी से उछल पड़ेंगे

फैंस को पसंद आई ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री

वहीं, टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस इसकी जमकर तारीफ करते हुए दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- टीज़र में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री शानदार है. मुझे यकीन है कि वे दोनों फिल्म में धमाल मचाएंगे. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- टीज़र शानदार है, मुझे ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई है. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- फाइटर टीज़र ने आग लगा दी, एक फ्रेम में तीन पसंदीदा,  ऋतिक दीपिका और अनिल.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म एक एरियल एक्शन ड्रामा है. जिसमें हवाई लड़ाई देखने को मिलेगी. वहीं, इस फिल्म में दीपिका और ऋतिक के अलावा अनिल कपूर भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement