Advertisement

Shah Rukh Khan ने अपनी इस गलती पर मांगी Vicky Kaushal से माफी, जानें क्या रही इसके पीछे की वजह

विक्की कौशल(Vicky Kaushal) और शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) फिल्म डंकी(Dunki) में एक साथ नजर आने वाले हैं और इस दौरान किंग खान ने अपनी एक गलती के लिए सैम बहादुर(Sam Bahadur) एक्टर से माफी मांगी थी.

Latest News
Shah Rukh Khan ने अपनी इस गलती पर मांगी Vicky Kaushal से माफी, जानें क्या रही इसके पीछे की वजह

Vicky Kaushal,Shah rukh Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विक्की कौशल(Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी 1 दिसंबर को रिलीज फिल्म सैम बहादुर(Sam Bahadur) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म एनिमल(Animal) के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जहां लोगों के बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. इस क्लैश के बाद भी विक्की कौशल की सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इन सभी के बीच विक्की कौशल हाल ही में करण जौहर(Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) में नजर आए थे, जहां उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी(Kiara Advani) दिखाई दी थी. वहीं, इस दौरान विक्की कौशल ने शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि किंग खान ने उनसे माफी मांगी थी. तो चलिए जानते हैं आखिर क्या वजह थी, जिसके कारण शाहरुख ने विक्की से माफी मांगी थी. 

जैसा कि विक्की कौशल और शाहरुख खान फिल्म डंकी में एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम के एक्सपीरियंस के बारे में विक्की कौशल ने कॉफी विद करण में शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शाहरुख सर ने मुझसे कहा कि डंकी मेरा अभी तक का सबसे बेस्ट काम है. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करना और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अमेजिंग था, क्योंकि इस दौरान उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है. उन्होंने बताया कि उनके साथ काम के बारे में सीखने के अलावा, ये जाना कि वे इस लेवल तक कैसे पहुंचे हैं और वे बादशाह क्यों है. 

ये भी पढ़ें- एनिमल की दहाड़ के आगे कैसा है सैम बहादुर का हाल, यहां जानें अब तक का कलेक्शन  

सीन शूट से पहले शाहरुख को जाना पड़ा दिल्ली

विक्की ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख सर को कुछ जरूरी काम आ गया था, जिसके कारण उन्हें दिल्ली जाना पड़ा था और एक सीन शूट होना था, जो कि किसी और दिन होना पॉसिबल नहीं था और वो उनके साथ शूट किया था. हालांकि वो सीन के लिए शूट नहीं हो सकते थे और वो सीन उनके बॉडी डबल के साथ शूट किया गया था. उसके बाद जब उनका दिल्ली का काम पूरा हुआ तो उन्होंने मुझे कॉल किया और मैं इवेंट के कारण उनका फोन रिसीव नहीं कर पाया. 

ये भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने ये किसके साथ खिंचाई फोटो, देखते ही खुशी से झूमे फैंस

शाहरुख खान ने मांगी विक्की से माफी

विक्की कौशल ने आगे कहा कि उसके बाद उन्होंने मुझे एक लंबा सा मैसेज किया. जिसमें उन्होंने लिखा- विक्की हम इसे दोबारा करेंगे, ये किसने शूट किया. मुझे माफ करना मैं उस सीन के लिए वहां पर नहीं था. इसके बाद विक्की ने बताया कि उन्होंने किंग खान को कॉल किया और उन्हें कहा कि सब कुछ ठीक हो गया है और राजू हिरानी सर भी इस शॉट से काफी खुश हैं. 

इस दिन रिलीज होगी डंकी

आपको बता दें कि शाहरुख खान और विक्की कौशल की फिल्म डंकी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement