Advertisement

लोकसभा चुनाव में BJP का खुला खाता, सूरत सीट पर बिना वोटिंग के जीत गए मुकेश दलाल

Surat Lok Sabha Elections 2024: सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी बचे 8 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया. जिसके बाद मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए.

Latest News
लोकसभा चुनाव में BJP का खुला खाता, सूरत सीट पर बिना वोटिंग के जीत गए मुकेश दलाल

BJP candidate mukesh dalal

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली जीत दर्ज की है. गुजरात की सूरत सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी बचे 8 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया. जिसके बाद दलाल निर्विरोध जीत गए. कांग्रेस ने इसे मैच फिक्सिंग बताया है.

बीजेपी गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया, ‘सूरत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला कमल भेंट किया है. मैं सूरत लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं.’ 

8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया
नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिनमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्यारेलाल भारती और अधिकतर निर्दलीय शामिल हैं. गौरतलब है कि रविवार को निर्वाचन अधिकारी ने सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भाणी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में प्रथम दृष्टया विसंगति होने के बाद रद्द कर दिया था.

कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया था.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement