Advertisement

Ponniyin Selvan 2 Trailer: सिंहासन के लिए होगा महायुद्ध, Aishwarya Rai के लुक ने लूटी लाइमलाइट

Ponniyin Selvan 2 Trailer: Mani Ratnam की फिल्म का धांसू ट्रेलर सामने आ गया है. तमिल भाषा में इसे रिलीज किया गया. फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी.

Latest News
Ponniyin Selvan 2 Trailer: सिंहासन के लिए होगा महायुद्ध, Aishwarya Rai के लुक ने लूटी लाइमलाइट

Ponniyin Selvan 2 Trailer Aishwarya Rai Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ponniyin Selvan 2 Trailer: मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. फिल्म का पहला पार्ट सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था जिसे लोगों का काफी प्यार मिला था. अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. बीती शाम इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक मेगा इवेंट में फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर और इसके म्यूजिक एल्बम को रिलीज किया गया. फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके लॉन्च के मेगा इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन ने लाइमलाइट बटोर ली.  

मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी फिल्म पोन्निन सेलवन: 2 में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, ऐश्वर्या लिक्ष्मी, और शोभिता धूलिपाला लीड रोल में हैं. मणिरतन्म की पोन्नियिन सेलवन साउथ सिनेमा की सबसे ग्रैंड फिल्मों में से एक है. बात करें पार्ट 2 के ट्रेलर की तो इसमें देखाया गया है कि अरुणमोझी (जयम रवि) की मौत की खबर के साथ, चोल साम्राज्य में सत्ता के लिए लड़ाई शुरू हो जाती है. 

दूसरी तरफ, ट्रेलर में दिखाया गया है कि नंदिनी (ऐश्वर्या राय) पूरे चोल वंश को खत्म करने की योजना बना रही है. इस सब के बाद, सत्ता के लिए राज्य के भीतर कई झगड़े होते हैं. आगे क्या होता है? राजा कौन बनता? फिल्म देखने के बाद ही इसके जवाब मिल सकेंगे. 

ये भी देखें: Salman Khan की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को धूल चटा सकती है Aishwarya की Ponniyin Selvan 2, जानें वजह

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन से भरा हुआ है. इसके देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का दूसरा पार्ट धमाकेदार होने वाला है. वहीं फिल्म के संगीतकार एआर रहमान फिर से अपना जादू चलाने वाले हैं. फिलहाल ट्रेलर तमिल भाषा में रिलीज किया गया है. फिल्म 28 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. 

Ponniyin Selvan 1 को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

'पोन्नियिन सेल्वन' पार्ट 1 30 सितंबर 2022 रिलीज हुई थी. भारत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

यहां देखें ट्रेलर:

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement