Advertisement

Sunny Leone के फैशन शो में हुआ बड़ा हादसा, स्टेज से 100 मीटर दूर हुआ बम विस्फोट, बाल बाल बचीं एक्ट्रेस

Sunny Leone: मणिपुर के इंफाल में एक फैशन शो में बम विस्फोट हो गया. इस इवेंट में एक्ट्रेस को भी हिस्सा लेना था. इस खबर ने सनसनी फैला दी है.

Latest News
Sunny Leone के फैशन शो में हुआ बड़ा हादसा, स्टेज से 100 मीटर दूर हुआ बम विस्फोट, बाल बाल बचीं एक्ट्रेस

Sunny Leone सनी लियोनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जिसने सभी को हैरान कर दिया. मणिपुर के इंफाल में एक फैशन शो होने वाला था जिसके मंच के पास बम धमाका हो गया. इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस सनी लियोनी को भी हिस्सा लेना था. यह विस्फोट काफी शक्तिशाली था. हालांकि इस धमाके में किसी को कोई चोट नहीं आई है.

एक अधिकारी ने कहा कि इंफाल में शनिवार को एक फैशन शो के स्टेज के पास एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें एक्ट्रेस सनी लियोनी शामिल होने वाली थी. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. धमाका कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ था. अधिकारी ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस या ग्रेनेड के कारण हुआ था. 

ये भी पढ़ें: Sunny Leone Injured: 'एक थप्पड़ मारूंगी' चोट लगने पर तिलमिलाई सनी लियोन, अचानक क्या हुआ एक्ट्रेस को?

इस फैशन शो में सनी लियोन को शामिल होना था. इस खबर के सामने आते ही इसने इलाके में दहशत मचा दी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मैदान की दक्षिणी सड़क से हथगोला फेंका गया था. शो के मंच के पास बम फटा था जिसका निर्माण काम चल रहा है. पुलिस की एक टीम ने भी विस्फोट के तुरंत बाद घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया था. 

ये भी पढ़ें: Tamil स्टार ने भरी महफिल में इस एक्ट्रेस की ‘ड्रेस’ से की Sunny Leone की आउटफिट की तुलना, अब देनी पड़ी सफाई

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement