Advertisement

इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते | PM मोदी और पुतिन की द्विपक्षीय बैठक खत्म, भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते | आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला को सात साल की सजा, फर्जी पासपोर्ट मामले में भी कोर्ट ने पाया दोषी

UP: मां की नींद की वजह से 18 महीने के मासूम की चली गई जान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amroha News: अमरोहा में रहने वाले विशाल कुमार ने अपनी पत्नी पर जानबूझकर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है.

UP: मां की नींद की वजह से 18 महीने के मासूम की चली गई जान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Image Credit- dnaindia.com

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां की गहरी नींद की वजह से 18 महीने के बच्चे की मौत हो गई. माता-पिता जब सुबह उठे तो बच्चा सांस नहीं ले रहा था. बच्चे को तत्काल अस्पातल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है.

घटना अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र की है. बच्चे का पिता विशाल कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को वह अपनी पत्नी काजल और 18 महीने के बच्चे के साथ सो रहे रहे थे. बच्चा दीवार के सहारे सो रहा था. शनिवार तड़के करीब चार बजे अचानक बच्चा रोने लगा. विशाल ने कहा कि मैंने पत्नी काजल को बच्चे को चुप कराने के लिए कहा. लेकिन जब वह नहीं जागी तो मैंने बच्चे को दीवार की तरफ से उठाकर बीच में सुला दिया. इसी क्रम में सुबह जब आंख खुली तो बच्चा मृत पाया गया.

ये भी पढ़ें- फेल होने के डर से साल 2021 में 13089 छात्रों ने किया सुसाइड, UGC ने उठाया बड़ा कदम

विशाल ने अपनी पत्नी काजल पर आरोप लगाया कि वह नींद में बच्चे के ऊपर पर सो गई. इस कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई. पति ने पत्नी पर जानबूझकर हत्या करने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में विशाल ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने भी मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की असली वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- अमित शाह की मौजूदगी में BSF अधिकारियों पर भड़कीं ममता बनर्जी, जानिए क्या था मामला 

पुलिस अधिकारी अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि बच्चे की मौत कैसे हुई है. यह जानने के लिए बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. हालांकि, काजल अपने पति के आरोपों का खंडन कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement