Advertisement

Nawazuddin Siddiqui की Ex वाइफ ने लाख बुराई के बाद दिखाई एक्टर की सच्चाई, वीडियो कर देगा इमोशनल

Nawazuddin Siddiqui की एक्स वाइफ Aaliya ने एक्टर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बच्चों को लाड़ करते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Nawazuddin Siddiqui की Ex वाइफ ने लाख बुराई के बाद दिखाई एक्टर की सच्चाई, वीडियो कर देगा इमोशनल

Nawazuddin Siddiqui Ex Wife Aaliya: नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्स वाइफ आलिया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे. उनकी एक्स वाइफ आलिया (Aaliya) ने एक्टर पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज शेयर करते हुए ये साबित करने की कोशिश की थी कि नवाज अपने बच्चों के बारे में जरा भी परवाह नहीं करते हैं. हालांकि, लाख बुराई करने के बाद अब आलिया ने सोशल अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर करते हुए नवाज की सच्चाई बताई है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल (Nawazuddin Siddiqui Emotional Video With Kids) हो गए हैं.

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नवाजुद्दीन अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. नवाज वीडियो में कभी अपने बेटे तो कभी बेटी को बार- बार दुलार करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो देखकर मालूम होता है कि वो अपने बच्चों से काफी वक्त बाद मिले हैं और वीडियो में उनके इमोशन्स साफ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो से जाहिर है कि एक्टर अपने बच्चों से किस कदर प्यार करते हैं. पापा का प्यार पाकर बच्चों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है. ये वीडियो किसी एयरपोर्ट पर लिया गया मालूम होता है. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- बच्चों का काफी ध्यान रख रहे हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, एक्स वाइफ ने तारीफ में पढ़े कसीदे

इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- 'मैंने एक पिता का अपने बच्चों के लिए निस्वार्थ प्यार कैमरे में कैद कर लिया... उन सभी की बॉन्डिंग देखकर मुझे बहुत खुशी महसूस हुई... में ब्रह्मांण के प्रति आभार महसूस कर रही हूं कि नवाज ने बच्चों के साथ पूरे दो महीने बिताए उन्हें इतना प्यार दिया'. बता दें कि आलिया ने पहले आरोप लगाया था कि नवाज अपने बच्चों के प्रति लापरवाह हैं और उनके प्रति जिम्मेदारी नहीं निभाते. यही नहीं आलिया ने नवाज पर बेटे के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया था.

ये भी पढ़ें- सरेआम रिलेशनशिप का ढिंढोरा पीटने पर Nawazuddin Siddiqui पर फूटा Aaliya siddiqui का गुस्सा, बोलीं- बेटी पर होगा असर  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement