भारत
Lok Sabha Elections 2024: जेल से बाहर निकलते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal बेहद एक्टिव मोड में चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. इसी दौरान वे BJP के खिलाफ '10 केजरीवाल गारंटी' का हथियार लाए हैं.
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के जेल से बाहर निकलते ही दिल्ली की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है. इसी के साथ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का अब तक ठंडा पड़ा चुनाव प्रचार भी अचानक तेज हो गया है. दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल ने रिहाई मिलते ही रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई थी. रविवार को केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर वादे करने, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. इसके बाद उन्होंने जनता के सामने अपने 10 वादे रखे हैं, जिन्हें 'केजरीवाल गारंटी' नाम दिया गया है. इन गारंटियों का केजरीवाल ने 'विजन ऑफ इंडिया' जैसा बताया है. उन्होंने कहा कि इनमें से बहुत सारे वादे ऐसे हैं, जिन्हें पिछले 75 साल में पूरा नहीं किया गया है. लेकिन ये केजरीवाल की गारंटी है कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनते ही मैं इन्हें पूरा कराऊंगा. केजरीवाल ने अपनी गारंटी में गरीबों के लिए फ्री बिजली और फ्री एजुकेशन के साथ ही हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी दिलाने जैसे वादे किए हैं. बता दें कि दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 के चौथे चरण में 476 करोड़पति तो 360 हैं दागी, जानें इस फेज की पूरी कुंडली
पीएम मोदी पर साधा इस तरह निशाना
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा,' आज हम लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल की 10 गारंटियां घोषित कर रहे हैं. मेरी गिरफ्तारी के कारण इनमें थोड़ी देरी हो गई है, लेकिन अब भी कई चरण का चुनाव बाकी है.' इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने 2022 तक किसानों की इनकम डबल करने, 2022 में 24 घंटे बिजली देने, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, देश के हर नागरिक को 15-15 लाख रुपये देने, 15 अगस्त, 2022 तक मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन चालू कराने से लेकर देश में 100 स्मार्ट सिटी बनवाने तक की गारंटी दी थी, लेकिन इनमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है. लेकिन केजरीवाल की गारंटी एक ब्रांड है. ये सारे काम अगले 5 साल में पूरे कराए जाएंगे. अब देश तय करे कि मोदी या केजरीवाल, किसकी गारंटी पर विश्वास करना है.'
नए भारत के VISION को पूरा करने के लिए केजरीवाल की 10 गारंटी 👇#KejriwalKi10Guarantee pic.twitter.com/imUybipNI7
— AAP (@AamAadmiParty) May 12, 2024
यह भी पढ़ें- Karnataka Sex Scandal में 'घर के भेदी' ने ही लीक किए थे अश्लील वीडियो? भाजपा नेता को किया गिरफ्तार
क्या हैं केजरीवाल की 10 गारंटियां
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.