Advertisement

बच्चों का काफी ध्यान रख रहे हैं Nawazuddin Siddiqui, एक्स वाइफ Aaliya ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Nawazuddin Siddiqui की वाइफ Aaliya बीते दिनों Bigg Boss OTT 2 में नजर आई थीं. अब वो घर से बाहर आने के बाद काफी बिजी हो गई हैं. उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा है कि वो बच्चों का ध्यान रख रहे हैं.

Latest News
बच्चों का काफी ध्यान रख रहे हैं Nawazuddin Siddiqui, एक्स वाइफ Aaliya ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Aaliya Siddiqui praises Nawazuddin Siddiqui

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी वाइफ आलिया के बीच का विवाद बीते दिनों काफी चर्चा में रहा. एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी( Aaliya Siddiqui) ने उन पर और उनकी मां को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. साथ ही आलिया ने नवाज पर बच्चों को छोड़ने का भी इल्जाम लगाया था. नवाजुद्दीन के घर का विवाद अदालत तक पहुंच गया था. वहीं अब आलिया के सुर बदल गए हैं और वो जमकर एक्टर की तारीफ करती नजर आईं.

आलिया को बीते दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया था. इसके बाद से वो काफी लाइमलाइट में रहीं. वैसे तो वो जल्द ही शो से बाहर हो गई थीं पर बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद आलिया कई नए प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गई हैं. इस कारण उन्हें घर और बच्चों से दूर रहना पड़ रहा है. हालांकि आलिया ने पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ करते हुए कहा कि वो बच्चों का ध्यान रख रहे हैं और उनके साथ काफी समय बिता रहे हैं.

ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में आलिया ने खुलासा किया कि वह अपने पति नवाज में आए बदलावों के लिए उन पर गर्व महसूस करती है. आलिया ने कहा 'मैं अभी तक बच्चों से नहीं मिला हूं, एक महीना हो गया है. नवाज बच्चों के साथ हर जगह घूम रहे हैं, फिलहाल वे हैदराबाद में हैं क्योंकि वह वहां शूटिंग कर रहे हैं. बच्चे अपने पिता के साथ बहुत खुश हैं और मुझे नवाज से सबसे बड़ा सपोर्ट ये मिला है कि वह बच्चों के करीब आ गए हैं. वह उनकी देखभाल कर रहे हैं. नवाज उन्हें भरपूर समय दे रहे हैं और उन्होंने बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी की है. इससे बड़ा कोई सपोर्ट नहीं हो सकता. मुझे उस पर बहुत गर्व है.'

ये भी पढ़ें: 'काश वो पहले मिले होते', Nawazuddin Siddiqui की एक्स वाइफ Aaliya ने मिस्ट्री मैन को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

इसी इंटरव्यू में आलिया ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की. इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट्स बताते हुए आलिया ने खुलासा किया कि ये पहली बार था जब उन्होंने निर्देशन की कुर्सी संभाली थी, और इसका हर हिस्सा एक शानदार अनुभव रहा है. उन्होंने बताया कि वो अपने आप को काम में पूरी तरह से लगा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: पत्नी Aaliya Siddiqui संग विवाद पर Nawazuddin Siddiqui ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गहरा असर पड़ा

आलिया की जिंदगी में लौटा प्यार? 

इससे पहले आलिया सिद्दीकी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में आई थीं. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके साथ एक शख्स नजर आया जिसे लेकर काफी बातें होने लगीं. इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वही शख्स देखा गया था. इस फोटो के कैप्शन में आलिया ने लंबा पोस्ट लिखा था और पूछा था कि 'क्या मुझे खुश रहने का हक नहीं है?.' इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया.

इस मामले पर खुद आलिया ने बड़ा खुलासा किया था और एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे पिछले एक साल से उनकी लाइफ में इस नए शख्स ने उन्हें सपोर्ट किया. उन्होंने बताया कि मिस्ट्री मैन इटली से हैं और दुबई में रहते हैं और वो आईटी क्षेत्र में काम करते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement