Advertisement

Lucnow News: हाईवे पर तमंचा लहरा डांस करना पड़ा भारी, लखनऊ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Lucknow Girl Viral Video: लखनऊ पुलिस ने सिमरन यादव नाम की एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर पर केस दर्ज किया है. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. 

Latest News
Lucnow News: हाईवे पर तमंचा लहरा डांस करना पड़ा भारी, लखनऊ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

लखनऊ (Lucknow) में सिमरन यादव नाम की एक इनफ्लूएंसर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें महिला खुले आम सड़क पर तमंचा लहराते हुए डांस कर रही है. वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी और एक यूजर ने यूपी पुलिस से शिकयत करते हुए लिखा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है. लखनऊ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए केस दर्ज कर लिया है. 

तमंचा लहराते हुए किया डांस 
सिमरन यादव नाम की महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला तमंचा लहराते हुए लखनऊ हाईवे पर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि चुनाव आचार संहिता लागू है, इसके बाद भी ऐसे शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा. 

वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस ने लखनऊ पुलिस को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके जवाब में लखनऊ पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर उपयुक्त कार्रवाई की जा रही है. वीडियो में सिमरन किसी भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है. 

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करते हैं ऐसी हरकतें 
पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर रील्स और इंस्टा वीडियो के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उल्टी-सीधी हरकतें करने की कई खबरें सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ट्रेन की बर्थ पर डांस करने से लेकर तमंचा लहराने जैसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. हालांकि, सिमरन नाम की इस महिला इनफ्लूएंसर को अपनी यह कोशिश भारी पड़ गई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement