Advertisement

'काश वो पहले मिले होते', Nawazuddin Siddiqui की एक्स वाइफ Aaliya ने मिस्ट्री मैन को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya की एक फोटो वायरल हो रही थी जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं. इसके बाद उनके नए प्यार को लेकर चर्चा तेज हो गई. इस मामले पर अब खुद आलिया ने चुप्पी तोड़ी है.

Latest News
'काश वो पहले मिले होते', Nawazuddin Siddiqui की एक्स वाइफ Aaliya ने मिस्ट्री मैन को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Nawazuddin Siddiqui ex-wife Aaliya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पर्सनल लाइफ बीते काफी दिनों से लाइमलाइट में बनी हुई है. वो अपनी पत्नी आलिया (Nawazuddin Siddiqui ex wife Aaliya) से विवाद के बाद अलग हो गए हैं. इसी बीच आलिया ने एक फोटो शेयर की थी जिसने हलचल मचा दिया था. इसमें उनके साथ एक शख्स (Aaliya mystery man) नजर आया जिसे देख लोग उनके बारे में चर्चा करने लगे. किसी ने उन्हें मिस्ट्री मैन कहा तो किसी ने नया प्यार. ऐसे में अब आलिया ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

हाल ही में नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके साथ एक शख्स नजर आया. इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वही शख्स देखा गया था. इस फोटो के कैप्शन में आलिया ने लंबा पोस्ट लिखा था और पूछा था कि 'क्या मुझे खुश रहने का हक नहीं है?.' इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया. इस मामले पर खुद आलिया ने बड़ा खुलासा किया है और सच्चाई बताई है. 

ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में आलिया ने खुलासा किया कि कैसे पिछले एक साल से उनकी लाइफ में इस नए शख्स आदमी ने उन्हें सपोर्ट किया. उन्होंने बताया कि मिस्ट्री मैन इटली से हैं और दुबई में रहते हैं और वो आईटी क्षेत्र में काम करते हैं. आलिया ने बताया कि वो हिंदी सीख रहे हैं और वो उन्हें अपनी भाषाएं - फ्रेंच और इटालियन भी सिखाते हैं. उन्होंने कहा कि वो जल्द ही भारत आना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui की पत्नी को मिल गया नया प्यार? देखें वायरल हो रही फोटो

आलिया ने आगे कहा 'हम एक साल पहले दुबई में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे. उन्होंने ही मुझसे संपर्क किया और हम बात करने लगे. वो सरल, बेहद सम्मानित, प्यार करने वाले और देखभाल करने वाले शख्स हैं. काश वो मुझे पहले मिले होते.'

तलाक और प्यार को लेकर कही ये बात 

आलिया को लोग काफी ट्रोल कर रहे थे कि अभी उनके तलाक को कुछ ही दिन हुए हैं और वो नए साथी के साथ नजर आ गईं. आलिया ने कहा 'मैंने उनसे मिलने से दो साल पहले ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, इसलिए मेरी टूटी हुई शादी से उनका कोई लेना-देना नहीं है.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं चाहती हूं कि नवाज जिंदगी में अच्छा करें. हमारे तलाक का मामला अभी भी चल रहा है. मैंने 19 साल तक संघर्ष किया है. अगर मैं इन चीजों को लेकर कैलकुलेटेड होती तो सोशल मीडिया पर अपने नए रिश्ते के बारे में शेयर नहीं करती... मैं मानसिक रूप से थक चुकी थी. मैं आखिरकार आगे बढ़ गई हूं.'

ये भी पढ़ें: पत्नी Aaliya Siddiqui संग विवाद पर Nawazuddin Siddiqui ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गहरा असर पड़ा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement