Advertisement

उसकी कोई वैल्यू नहीं..Kangana Ranaut पर भड़की Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya Siddiqui, ये है कारण

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने एक्टर को सपोर्ट करने पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को खरी खोटी सुनाई है.

उसकी कोई वैल्यू नहीं..Kangana Ranaut पर भड़की Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya Siddiqui, ये है कारण

Aaliya Siddiqui Kangana Ranaut: आलिया सिद्दीकी, कंगना रनौत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया सिद्दीकी(Aaliya Siddiqui) हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss Ott 2) में नजर आईं थी. हालांकि फिलहाल वह घर से बाहर हो चुकी हैं. घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कई लोगों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने इसके साथ बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut)  को लेकर भी कमेंट किया है. 

दरअसल, सभी जानते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच काफी वक्त तक घरेलू विवाद चला था. जिसके चलते कपल सुर्खियों में बना रहा था. इस दौरान आलिया सिद्दीकी ने नवाज पर कई इल्जाम लगाए थे, जिसके बाद एक्टर ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर सफाई दी थी. साथ ही एक बार आलिया सिद्दीकी ने बंगले के बाहर खड़े होकर एक्टर से बात करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. उसी दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन का सपोर्ट किया था. कंगना ने कहा था कि नवाजुद्दीन जैसे बेहतरीन एक्टर को उनकी ही पत्नी इस तरह से इंसल्ट कर रही है तो यह सब कुछ जो हो रहा है उसे देख मुझे रोना आ रहा था. हालांकि कंगना के इस बयान पर आलिया ने उस वक्त कुछ भी नहीं कहा था, लेकिन अब उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है. 

ये भी पढ़ें- पत्नी Aaliya Siddiqui संग विवाद पर Nawazuddin Siddiqui ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गहरा असर पड़ा

कंगना को मैं तवज्जो नहीं देती

आलिया ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद बॉलीवुड बब्बल के साथ इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत को लेकर रिएक्ट करते हुए कहा है कि कंगना को मैं तवज्जो नहीं देती हूं, क्योंकि उसकी बात में दम तो होता नहीं है. वो हर जगह पंगे लेती रहती है, हर किसी से लेती रहती है. उसकी जुबान की जो वैल्यू है मेरी नजर में कुछ नहीं है. 

कंगना रनौत की नहीं है कोई वैल्यू

उन्होंने आगे कहा कि कंगना को तो मैं अहमियत दूंगी ही नहीं अपनी लाइफ में, रही बात दूसरों की, मुझे लगता है कि किसी और ने कुछ नहीं बोला, क्योंकि कंगना को सपोर्ट करना था टीकू वेड्स शेरू की वजह से, तो वो प्रोड्यूसर है, फिल्म बचानी है, तो वो आवाज उठाएगी और वो हमेशा जानी गई है कि वह गलत चीजों में आवाज उठाती है. गलत चीजों में उंगली करना है तो कंगना रनौत. तो उसकी कोई वैल्यू नहीं है मेरी नजर में. 

ये भी पढ़ें-मिस्ट्री मैन संग नजर आईं Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya Siddiqui, वीडियो देख लोग बोले- इसलिए किया नाटक

नवाजुद्दीन कंगना रनौत की फिल्म में आए थे नजर 

आपको बता दें कि हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कंगना रनौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ अवनीत कौर ने एक्ट किया था. हालांकि फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. इस फिल्म में अवनीत कौर और नवाजुद्दीन के बीच दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर लोगों ने काफी कमेंट किए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement