Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

SL Vs IRE 1ST Test: गाले में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज करेंगे हैरान, जानें कैसी है पहले टेस्ट के लिए तैयार पिच 

Sri Lanka Vs Ireland Pitch Report: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपने कुछ नए चेहरे के साथ मैदान में उतर सकती हैं. जानें कैसी है मैच के लिए तैयार पिच. 

SL Vs IRE 1ST Test: गाले में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज करेंगे हैरान, जानें कैसी है पहले टेस्ट के लिए तैयार पिच 

SL Vs IRE 1ST Test Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: श्रीलंका और आयरलैंड (Sri Lanka Vs Ireland Test) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से शुरू हो रहा है. आयरलैंड की टीम ने पिछले महीने बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली है. श्रीलंका के लिए यह सीरीज इस साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले अपने नए खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है. दोनों ही टीमें बड़ा उलटफेर करने में सक्षम हैं. मैच श्रीलंका के मशहूर हाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें कैसी है मुकाबले के लिए तैयार पिच. 

SL Vs IRE Pitch Report
गाले में श्रीलंका की टीम को काफी मैच खेलने का अनुभव है. इस क्रिकेट ग्राउंड की बात करें तो यहां पर मेजबान टीम का सिक्का चलता है. अब तक हुए 41 टेस्ट मैच में सिर्फ 12 बार विजिटिंग टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 23 बार श्रीलंका ने जीत हासिल की है. आयरलैंड और श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट में पहली बार आमने-सामने हो रही हैं. गाले पिच में पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो चौथे और पांचवें दिन तक पिच बहुत खराब हालत में नहीं पहुंचती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है. इस ग्राउंड पर बड़े स्कोर बनते रहे हैं और श्रीलंका की मौजूदा बैटिंग लाइनअप देखकर लंबी पारियों और बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: SL Vs Ire: गाले में  शतकों का लगेगा अंबार या बॉलर्स दिखाएंगे तेवर, भारत में यहां देखें श्रीलंका बनाम आयरलैंड टेस्ट

इस पिच पर स्पिनर्स कर सकते हैं कमाल 
गाले की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है लेकिन उनके लिए जरूरी होगा कि स्पिनर्स का स्पैल शुरू होने से पहले वह सेट पर जम जाएं. स्पिन गेंदबाजों के सामने बैटिंग करना इस पिच के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है. अगर ग्राउंड से जुड़े रिकॉर्ड्स की बात करें तो इस वेन्यू पर आखिरी टेस्ट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 246 रनों से हराया है. इस ग्राउंड पर बेस्ट बॉलिंग फिगर भी मुथैया मुरलीधरन के नाम है. साल 2000 में उन्होंने यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ 171 रन देकर कुल 13 विकेट चटकाए थे. एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मुरलीधरन के ही नाम है. उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 46 रन देकर 7 विकेट लिए थे.

यह भी पढे़ं: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स होंगे वानखेड़े में आमने-सामने, मोबाइल पर फ्री में ऐसे देखें मैच 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement