Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

DNA Women Achievers Awards 2024: Lead School की को-फाउंडर स्मिता देवराह ने जीता वीमेन अचीवर्स अवार्ड, DNA ने किया सम्मानित

Women Achievers Awards 2024: स्मिता देवराह ने 2012 में अहमदाबाद में 14 छात्रों के साथ लीड स्कूल की शुरुआत की थी. उनकी ये पहल अब लाखों स्टूडेंट्स को शिक्षित कर रही है.

Latest News
DNA Women Achievers Awards 2024: Lead School की को-फाउंडर स्मिता देवराह ने जीता वीमेन अचीवर्स अवार्ड, DNA ने किया सम्मानित

Smita Deorah, LEAD School

Add DNA as a Preferred Source

Women Achievers Awards: स्मिता देवराह को DNA Women Achievers Day Awards 2024 से सम्मानित किया गया है. DNA की ओर से यह सम्मान उन्हें शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया गया है. स्मिता देवराह LEAD स्कूल के जरिए लाखों छात्रों को शिक्षित कर रही हैं.

स्मिथा देवराह लीड स्कूल (LEAD School) की को-फाउंडर हैं. LEAD का मतलब (Leadership in Education and Development) है. वह शिक्षा क्षेत्र में लीड स्कूल का अच्छे से नेतृत्व कर रही हैं. स्मिथा देवराह को घर में काम करने वाली महिला से बात करते हुए अहसास हुआ कि, गरीब तबके के लोगों को शिक्षा के लिए कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. यहीं से प्ररित होकर स्मिथा देवराह (Smita Deorah) ने अपने पति सुमीत मेहता के साथ LEAD स्कूल की शुरुआत की थी.

यह छोटी शुरुआत अब देश के कई शहरों तक फैल चुकी है. स्मिता देवराह और उनके पति सुमीत मेहता दोनों देशभर के 500 शहरों में 5000 से स्कूलों की शुरुआत कर चुके हैं. लीड स्कूल का शिक्षा मॉडल पारंपरिक शिक्षा मॉडल से काफी अलग है. इनके अनुसार कोई भी ग्रेजुएट एक अच्छा शिक्षक हो सकता है. उन्होंने स्टूडेंट्स को इंग्लिश सिखाने के लिए ELGA (English Language and General Awareness) प्रोग्राम की पहल की है. बता दें कि, स्मिथा देवराह पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. वर्तमान में वह प्रॉक्टर एंड गैंबल फाइनेंस और राजकोष विभाग में भी योगदान दे रही हैं.


देश की इन 5 महिलाओं से मिलिए, जिन्होंने अपनी जिंदगी दूसरों को संवारने में लगा दी


स्मिता देवराह ने 2012 में लीड स्कूल की स्थापना से पहले एक गैर सरकारी संगठन स्पर्श की स्थापना की थी. इसका उद्देश्य था कि, सभी बच्चों को अच्छी और जरूरी शिक्षा अवश्य मिलनी चाहिए. 2012 में अहमदाबाद में 14 स्टूडेंट्स के साथ शुरू किया गया लीड स्कूल अब बड़ी सफलता के साथ 25,000 टीचर और 1.2 मिलियन स्टूडेंट को प्रभावित कर रहा है. स्मिथा देवराह साल 2026 तक इसे 60, 000 स्कूलों तक बढ़ाना चाहती हैं. उनका टारगेट अगले दो सालों में 25 मिलियन स्टूडेंट्स को शामिल करने का है. स्मिता देवराह की लीडरशिप में लीड स्कूल ने फाइनेंशियल ईयर 2021-2022 में 133 करोड़ रुपए की रेवेन्यू अर्जित की थी.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement