Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं? कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम जानें यहां 

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लिए आईएमडी ने शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को बादलों की लुका-छिपी रही लेकिन लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली. जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल. 

Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं? कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम जानें यहां 

Delhi Weather Forecast

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली और एनसीआर में (Delhi-NCR Weather Updates) शनिवार की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई है लेकिन हवा में ठंडक है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश और बादलों की लुका-छुपी होती रहेगी. एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और लोगों को तेज धूप से राहत मिलेगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में 14 अगस्त से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है और तेज बारिश का अनुमान है. दिल्ली के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा. 

देश के कई हिस्सों में हो सकती है झमाझम बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक, इस वक्त साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल और बिहार के आसपास बना हुआ है. राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है. उत्तर-पश्चिमी बंगाल से लेकर पूर्वी बिहार तक के हिस्सों में जोरदार बरसात हो रही है. इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ जैसी स्थिति है. मानसून के फिर से सक्रिय होने की वजह से बंगाल, बिहार, असम जैसे राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में 14 अगस्त के बाद तेज बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: मणिपुर में 'नार्को-टेररिज्म' जातीय हिंसा की वजह, DNA रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
फिलहाल भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक के लिए तेज बारिश का अनुमान है. बारिश की वजह से भूस्खलन का भी अलर्ट जारी किया गया है. आम लोगों को उत्तराखंड की यात्रा और प्रदेश के अंदर भी यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा असम, सिक्किम, पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश का अलर्ट अगले 2 दिनों के लिए जारी किया गया है. इसके बाद अगले 3 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: शिवपाल को CM योगी का जवाब 'मुझे नहीं भतीजे को सिखाएं ये इमला'  

दिल्ली-एनसीआर को झमाझम बारिश के लिए करना होगा इंतजार 
गुरुवार की शाम दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी लेकिन शुक्रवार को बूंदा-बांदी भर ही हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है और 15 अगस्त को भी बूंदा-बांदी ही देखने को मिलेगी. हालांकि अगस्त के तीसरे और चौथे सप्ताह में कुछेक दिन मध्यम और तेज बारिश होने का भी अनुमान है. फिलहाल दिल्ली के लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement