Advertisement

Vitamin D की कमी से कमजोर हो गई हैं हड्डियां इन चीजों से होगी भरपाई, मजबूत होंगी हड्डियां

Vitamin D Rich Foods: विटामिन डी की कमी के कारण मांसपेशियों में दर्द और हड्डियों के कमजोरी होने की समस्या होती है. इसे दूर करने के लिए इन चीजों को खाना चाहिए.

Latest News
Vitamin D की कमी से कमजोर हो गई हैं हड्डियां इन चीजों से होगी भरपाई, मजबूत होंगी हड्डियां

Vitamin D Rich Foods

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः विटामिन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती है. ऐसे ही विटामिन डी  (Vitamin D) भी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है. विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) के कारण मांसपेशियों में दर्द और हड्डियों के कमजोरी होने की समस्या होती है. वैसे तो धूप सेंकने से विटामिन डी मिलता है लेकिन आप डाइट में कई चीजों को शामिल करके भी विटामिन डी की कमी (Vitamin D Rich Foods) को पूरा कर सकते हैं. आइये आपको बताते हैं कि विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए.

इन चीजों से पूरी होगी विटामिन डी की कमी (Vitamin D Rich Foods)
मशरूम

मशरूम खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी की भरपाई कर सकते हैं. यह विटामिन बी1, बी2, बी5 और मैग्नेशियम से भी भरपूर होता है. मशरूम सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है. इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है.

 सर्दियों में घुटने और गठिया के दर्द और सूजन को रोकने 7 बेहतरीन उपाय

अंडा
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडा एक बेस्ट फूड है. अंडे की जर्दी खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. अंडा हड्डियों के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है. अंडा खाने से भरपूर प्रोटीन भी मिलता है. आप रोजाना एक-दो अंडे को उबाल कर खा सकते हैं.

मछली
आप नॉनवेज फूड्स खाते हैं तो मछली विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. हेरिंग, मैकेरल, सैल्मन और टूना जैसी फिश खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है. समुद्री फूड्स यानी मछली प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है.

दूध और दही
विटामिन डी के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स को बेस्ट माना जाता है. दूध, दही और पनीर को खाने से कैल्शियम मिलता है. कैल्शियम से हड्डियों को मजबूती मिलती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement