Advertisement

The Kashmir File मामले में आधा सच बता रहे हैं कपिल शर्मा ? अनुपम खेर ने साधा निशाना

कपिल ने अनुपम की वीडियो शेयर करते हुए उन्हें सारी बातें क्लियर करने पर धन्यवाद कहा. अब अनुपम खेर ने इस पर जवाब दिया है.

The Kashmir File मामले में आधा सच बता रहे हैं कपिल शर्मा ? अनुपम खेर ने साधा निशाना

Kapil sharma 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'The Kapil Sharma Show' और 'The Kashmir Files' को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कपिल पर आरोप लगाए कि उन्होंने फिल्म की प्रमोशन के लिए उन्हें नहीं बुलाया. इसके बाद कपिल ने एक सोशल मीडिया यूजर का जवाब देते हुए ट्विटर पर कहा था कि यह आरोप गलत है. इसके बाद अनुपम खेर का एक इंटरव्यू वायरल हुआ इसमें अनुपम खेर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि कपिल ने उन्हें बुलाया था लेकिन फिल्म सीरियस थी इसलिए वे वहां नहीं गए.

कपिल ने अनुपम की वीडियो शेयर करते हुए उन्हें सारी बातें क्लियर करने पर धन्यवाद कहा. अब अनुपम खेर ने इस पर जवाब दिया है. अनुपम के ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि अभी भी पूरी बात सामने नहीं आई है. अनुपम ने लिखा, डियर कपिल शर्मा...काश कि आपने पूरा वीडियो पोस्ट किया होता न कि आधा सच. पूरी दुनिया इस वक्त जश्न मना रही है आप भी खुशी मनाइए. प्यार और दुआएं.

वीडियो में अनुपम कह रहे हैं कि कपिल शर्मा ने उन्हें दो महीने पहले फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की प्रमोशन के लिए बुलाया था. उन्होंने कहा, फिल्म सीरियस इसलिए मुझे प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर जाना ठीक नहीं लगा. मैं साफ करना चाहूंगा कि कपिल के दिल में फिल्म या हमारे प्रति कोई गलत भावना नहीं है.  अब इस घटना का पूरा सच क्या है यह तो तभी पता चलेगा जब सभी खुलकर बात करेंगे.

1- The Kashmir Files: फिल्म देखने के लिए पुलिसकर्मियों को मिली एक दिन की छुट्टी, इस राज्य में किया गया ऐलान

2- The Kashmir Files: 5 पॉइंट्स में समझिए विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे मचा रही है धमाल 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement